फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mrunal thakur and nani film Hi Papa set for ott premiere Hi nanna to release on 4 january 2024 on netflix

Hi Papa: ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार 'हाय पापा', जानें कब और कहां रिलीज होगी नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म

Sat, 30 Dec 2023 04:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Dec 2023 04:31 PM IST
सार

नानी और मृणाल ठाकुर की पारिवारिक फिल्म 'हाय पापा' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
mrunal thakur and nani film Hi Papa set for ott premiere Hi nanna to release on 4 january 2024 on netflix
हाय पापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नानी और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय पापा' हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से सभी को प्रभावित किया। तेलुगु में यह फिल्म 'हाय नन्ना' के नाम से रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह हिट रही। सिनेमाघरों पर कब्जा करने के बाद यह फिल्म घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने आ रही है।

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने किया एलान
आज शनिवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मृणाल ठाकुर और नानी की फिल्म 'हाय पापा' का पोस्टर साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'प्यार हवा में है और हमारा उत्साह भी है। नानी और मृणाल को खोजने के लिए उनकी प्यार की यात्रा 'हाय पापा' में शामिल हो जाइए। चार जनवरी से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 'हाय पापा' की स्ट्रीमिंग होगी।' इस घोषणा ने फैंस को उत्साहित कर दिया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya Pandey: आदित्य के साथ अपने रिश्ते को लेकर अनन्या का खुलासा, बताया पार्टनर को लेकर हैं कितनी पजेसिव

इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
'हाय पापा' एक भावुक परिवारिक फिल्म है, जिसकी कहानी एक पिता और बेटी के प्यार भरे रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में नानी ने पिता की भूमिका निभाई है। शौरयुव के निर्देशन में बनी 'हाय पापा' सात दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी। वहीं अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर चार जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
B-Town: नए साल में ये सितारे नहीं करेंगे दर्शकों का मनोरंजन? 2024 के लिए हाथ में नहीं कोई फिल्म

मृणाल ने की नानी की तारीफ
मृणाल ठाकुर ने अपने 'हाय पापा' के सह-कलाकार नानी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, 'उन्होंने जर्सी में काम किया, मैंने इसका हिंदी संस्करण बनाया। हमें साथ काम करना था। उन्होंने मुझे यशना की भूमिका में आने में मदद की। निर्देशक ने लिखा, सोचा और नानी ने महसूस किया। यह बहुत बारीक है और यही फिल्म को खास बनाता है। 'हाय पापा' के सेट पर कई यादगार पल थे।'
Deepika-SRK: 'पठान' और 'जवान' के बाद फिर साथ आए दीपिका-शाहरुख! ये है हिट जोड़ी का नया प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed