{"_id":"654b4de47a55796c520af4a8","slug":"mrs-teaser-out-sanya-malhotra-stars-in-hard-hitting-story-of-strength-to-premiere-at-tallinn-bnff-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mrs Teaser: सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' का टीजर जारी, शादी के बाद अपनी पहचान तलाशती नजर आईं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrs Teaser: सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' का टीजर जारी, शादी के बाद अपनी पहचान तलाशती नजर आईं अभिनेत्री
Wed, 08 Nov 2023 02:29 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:29 PM IST
सार
मिसेज अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आगामी फिल्म है और हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया टीजर जारी किया है। एक विवाहित लड़की की कहानी पर आधारित, जो शादी के बाद अपनी पहचान तलाशने का प्रयास करती है, मिसेज का टीजर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मिसेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' के बाद अपनी आगामी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। पिछले काफी दिनों से सान्या इस फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह मलयालम नाटक ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म में सान्या अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। अब हाल ही में, फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' का टीजर जारी
फिल्म के टीजर में सान्या एक विवाहित महिला का किरदार निभाती नजर आती हैं, जो घरेलू जिम्मेदारियों से भरी व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी खुद की पहचान बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीजर में सान्या के चरित्र को रसोई के काम और अन्य घरेलू कामों के बीच खुद को खोजने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इस टीजर में सान्या बेहद अलग अंदाज में भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान
विज्ञापन
शादी के बाद अपनी पहचान तलाशती नजर आईं अभिनेत्री
बता दें कि फिल्म का विश्व प्रीमियर 17 नवंबर को एस्टोनिया में टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित क्रिटिक्स पिक कॉम्पिटिशन श्रेणी में भी जगह बनाई है। टीजर को साझा करते हुए इसके इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'विश्व स्तर पर महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों और जीत के बारे में प्रेरित करने, आगे बढ़ने और बातचीत को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार! हमें अपनी फिल्म #Mrs की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो ताकत और लचीलेपन की एक मनोरम कहानी है, इसका वर्ल्ड प्रीमियर 17 नवंबर को #TalinnblackNightsFilmFestival में होगा। इस कहानी को फिल्म महोत्सव में क्रिटिक्स पिक कॉम्पिटिशन श्रेणी के तहत भी चुना गया है।'
koffee with karan 8: इस वजह से करण और काजोल की दोस्ती में आई थी खटास, निर्देशक ने खुद बताई वजह
यह कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'मिसेज' में सान्या मल्होत्रा, निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसे ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने सह-निर्मित किया है। आरती कड़व द्वारा निर्देशित फिल्म को अनु सिंह चौधरी, हरमन बावेजा और आरती कड़व ने लिखा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन