फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   movie warning song controversy

मीका ने पूछी हुस्न की कीमत, मचा बवाल

Tue, 24 Sep 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
movie warning song controversy

इस शुक्रवार आने वाली फिल्म वार्निंग का एक गाना विवादों में आ गया है। महिला संगठनों को इस गाने पर आपत्ति है।

विज्ञापन


आमिर खान की फिल्म डेल्ही बेली के गाने "डी के बोस" की ऐलानिया मुख़ालिफत करने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म "वार्निंग" अपने एक गाने को लेकर महिला अधिकारवादियों के निशाने पर आ गई है।

मीका के गाए इस गाने में महिलाओं के हुस्न की कीमत पूछी गई है। हिंदी फिल्मों में अश्लीलता के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कई मुकदमे दायर कर चुकी सामाजिक कार्यकर्ता टीना शर्मा ने इस गाने को हिंदी सिनेमा में महिलाओं की लगातार हो रही बेइज़्ज़ती का सबसे निचला स्तर बताया है।
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा की पहली वाटर एडवेंचर थ्रिलर मानी जा रही 3 डी फिल्म 'वार्निंग' बतौर निर्माता अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म है। शाहरुख खान को फिल्म 'रा वन' में निर्देशित करने के बाद अनुभव ने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधुरी दीक्षित और जूही चावला स्टारर गुलाब गैंग भी अनुभव सिन्हा ही बना रहे हैं और उस फिल्म में भी गालियों की भरमार बताई जा रही है। अनुभव सिन्हा ने फिल्म वार्निंग में

वैसे तो कई गाने रखे हैं और एक गाना हाल ही में सोनू निगम की आवाज में भी रिकॉर्ड हुआ है। सोनू निगम जिन दिनों  बतौर गायक अपनी पहचान बना रहे थे, उनके ज्यादातर म्यूजिक वीडियो अनुभव सिन्हा ही बनाया करते थे।

जैसे अश्लील होने की जंग हुई शुरू

इस बार मामला सिंगर मीका का है। मीका की छवि हिंदी सिनेमा में इन दिनों फूहड़ और अश्लील गीतों के गायक की बन रही है और यो यो हनी सिंह के फोकस में आने के बाद दोनों गायकों में इस बात को लेकर कंपटीशन सा शुरू हो चुका है कि गायकी में कौन कितना अश्लील हो सकता है।

हनी सिंह बड़ी मुश्किल से हाल ही में एक मामले में अदालत से छूटे हैं और फिल्म बॉस के लिए गाए उनके गाने के अश्लील शब्दों ने बाज़ार में हलचल मचानी शुरू कर दी है।

इस गाने से दो दो हाथ करने को मीका सिंह लाए हैं वार्निंग का वो गाना जिसके बोल हैं - सारी दुनिया छोड़ के तेरा फोन उठाया है, तेरा दिल लेने के ख़ातिर लोन उठाया है, कोई तो कीमत होगी तेरे हुस्न की बोल दे, बेबी टेल मी हाउ मच हाउ मच...

अनुभव का हुआ जीना हराम

इस गाने को अनुभव सिन्हा फिल्म की रिलीज़ के साथ ही बाज़ार में लाना चाहते थे लेकिन फिल्म का म्यूज़िक खरीदने वाली कंपनी ने उसे इसके पहले ही लीक कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि जब से ये गाना सार्वजनिक हुआ है, अनुभव सिन्हा का जीना हराम हो गया है। मुंबई के अंधेरी स्थित दफ्तर में उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर फोन


किसी न किसी राजनीतिक संगठन की महिला विंग के हैं और वे उन्हें ये गाना फिल्म से न हटाने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी भी दे रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि जब आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म देल्ही बेली बनी थी तो अनुभव सिन्हा इकलौते ऐसे निर्देशक थे, जिन्होंने सोशल नेटवर्क पर खुलेआम इसके

गाने डी के बोस का विरोध किया था। उन दिनों वह रा वन बना रहे थे और माना जा रहा था कि ऐसा उन्होंने शाहरुख खान के कहने पर ही किया था। लेकिन जब शाहरुख ने

अपनी पिछली फिल्म में हनी सिंह का लुंगी डांस शामिल कर लिया तो अनुभव ने भी बताते हैं कि मीका को अपने खेमे में करने का फैसला कर लिया।

देखें गाने का वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed