फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   movie uri trailer is out see here first

URI TRAILER: चुनाव से पहले सरहदों पर तनाव की झलक दिखाने की कोशिश

Wed, 05 Dec 2018 08:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
movie uri trailer is out see here first
vicky kaushal

राहत इंदौरी जब लिखते हैं, सरहदों पर बहुत तनाव है क्या, कुछ पता तो करो चुनाव है क्या। तो वह गलत नहीं लिखते हैं। जब भी चुनाव आता है तो तनाव ही लाता है। साल 2019 के शुरुआती दिनों में ऐसी तमाम फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों में देशभक्ति का नया जोश भरेंगी। पाकिस्तान की करतूतों का पर्दाफाश करेंगी और भगवा ब्रिगेड का परचम लहराएंगी।

विज्ञापन


निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी इसकी पहली कड़ी है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी हुआ। ट्रेलर की कैच लाइन है, ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। परेश रावल की सर्द आवाज और, परदे पर एनएसए जैसे दिखते खुद परेश रावल। 

विज्ञापन

movie uri trailer is out see here first
Vicky Kaushal


लेकिन एडिटिंग चुस्त है। कथानक दुरुस्त और, खत्म होते-होते ये ट्रेलर फिल्म की मंशा भी साफ कर जाता है। संवाद गौर करने वाला है, "अपनी 72 हूरों को हमारा सलाम बोलना! कहना दावत पर हमारा इंतजार करें और भी बहुत सारे भेजने वाले हैं!" फिल्म का मकसद साफ है। जॉन अब्राहम की परमाणु ने एजेंडा सेट किया था अब उरी इसको आगे बढ़ाने आ रही है। देश के जियाले फौजियों की कहानियां हमेशा से हिंदी सिनेमा के दर्शकों को भाती रही हैं। हकीकत से लेकर बॉर्डर तक सबको खूब प्यार मिला। उरी की कोशिश भी यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed