{"_id":"5b4f07544f1c1b46748b5878","slug":"mouni-roy-will-seen-in-made-in-china-with-rajkumar-rao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गोल्ड','ब्रह्मास्त्र' और 'RAW'के अब 'मेड इन चाइना' करेंगी मौनी रॉय, ये बड़े एक्टर साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोल्ड','ब्रह्मास्त्र' और 'RAW'के अब 'मेड इन चाइना' करेंगी मौनी रॉय, ये बड़े एक्टर साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
छोटे परदे पर अपने एक्टिंग का लोहा मना चुकी टीवी की 'नागिन' यानी मौनी रॉय के पास फिल्मों के ऑफर्स का सिलसिला जारी है। फिल्म 'गोल्ड','ब्रह्मास्त्र' और 'RAW'के बाद मौनी रॉय को एक और बड़ी फिल्म हाथ लग गई है। वह अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।
मौनी रॉय की नई फिल्म का खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने किया है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर के द्वारा दी। तरण आदर्श के ट्विट के अनुसार मौनी रॉय की नई फिल्म का नाम 'मेड इन चाइना' है। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'मेड इन चाइना' का निर्देशन मिखिल मुसाले कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता दिनेश विजयन हैं।

खबरों की मानें तो 'मेड इन चाइना' में मौनी रॉय मुंबई की मध्य वर्ग की लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी जो डांसिंग की दीवानी है। वहीं राजकुमार राव एक गुजराती व्यापरी की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि 'मेड इन चाइना' की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए राजकुमार राव और मौनी रॉय ने तैयारी शुरू कर दी हैै।
बात करें मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' की तो इसकी कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार और मौनी रॉय के अलावा, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
#NewsAlert: Mouni Roy to play Rajkummar Rao’s wife in quirky comedy #MadeInChina... Directed by Mikhil Musale... Produced by Dinesh Vijan... Starts Sept 2018 in Mumbai, followed by Gujarat and China.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 18, 2018