शोभिता धूलिपाला बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वे कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। वे जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म मंकी मैन मेंं वे अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वे देव पटेल के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने इस फिल्म पर खुलकर बात की।
Randeep Hooda Interview: राहुल गांधी शायद अपनी दादी से ज्यादा जानते हैं, रणदीप ने याद दिलाई इंदिरा की कही बात
2 of 5
शोभिता धूलिपाला
- फोटो : Twitter
शोभिता ने अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट मंकी मैन के बारे में बात करते हुए उत्साह जाहिर किया। एक इवेंट के दौरान शोभिता ने पीटीआई से कहा, “यह पहली बार है कि मैं हॉलीवुड में काम कर रही हूं। इसलिए यह मेरे लिए बेहद रोमांचक है।"
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी 'हनुमान' ने मचाया धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में टॉप 2 में बनाई जगह
3 of 5
शोभिता धूलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, "मेरा फिल्म में बड़ा रोल नहीं है, लेकिन देव पटेल के विजन का हिस्सा बनना एक सपना पूरा होने जैसा है।"इससे पहले मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस साल जनवरी में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंकीमैन का ट्रेलर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी थी।
Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'कल्कि 2898 एडी'!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?
4 of 5
शोभिता धूलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान शोभिता ने पुरानी बातें याद करते हुए बताया था कि 2016 में कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने मंकी मैन का ऑडिशन दिया था।
5 of 5
शोभिता धूलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुराग को शुक्रिया कहते हुए लिखा था, "धन्यवाद सर, मैंने 2016 में मंकी मैन के लिए मैंने ठीक एक दिन पहले ऑडिशन दिया था, उस समय हम रमन राघव के लिए कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने वाले थे। यहां तक का सफर बहुत यादगार रहा। इसके लिए आपका शुक्रिया।"
Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज