{"_id":"f79c720a-ed68-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"money-siphoned-off-from-manna-dey-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी अपने ने ही किया मन्ना डे के साथ धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी अपने ने ही किया मन्ना डे के साथ धोखा
कोलकाता/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक मन्ना डे के ज्वाइंट एकाउंट से उनकी जानकारी के बिना 30 लाख रुपये निकाले गए हैं। उनकी बेटी सुमिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुमिता ने गिरीश पार्क पुलिस को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने रिश्ते के अपने एक भाई पर अपने पिता के संयुक्त खाते और लॉकर से नगद और कीमती सामान निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मन्ना डे और उनके रिश्तेदार का कोलकाता के एक बैंक में संयुक्त खाता और लॉकर है। यह पत्र बंगलूरू से डाक के जरिए भेजा गया। मन्ना डे बंगलूरू में अपनी बेटी और दामाद के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
पत्र के अनुसार यह खाता कोलकाता में उनके पुश्तैनी घर की मरम्मत की रकम रखने के लिए खोला गया था। खराब स्वास्थ्य के चलते मन्ना डे नियमित रूप से अपने पुश्तैनी घर नहीं जा पाते हैं। सुमिता ने कहा कि मन्ना डे या उनके परिवार को बिना बताए पैसा निकाला गया है।
डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) डीपी सिंह ने कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिसके साथ संयुक्त खाता खोला गया हो, वह व्यक्ति खाता संचालित कर सकता है। लेकिन हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हमने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।’