फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection

Box Office Report: पहले सोमवार की परीक्षा में औसत रही तू झूठी मैं मक्कार, पठान का ऐसा रहा हाल

Tue, 14 Mar 2023 07:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Mar 2023 07:51 AM IST
सार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को अच्छी खासी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Monday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रदर्शन पहले दिन से ही अच्छा रहा है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने वीकडे में भी अच्छी कमाई की और फिर वीकेंड में इसके कलेक्शन में और ज्यादा इजाफा हुआ। सबकी निगाहें इसके प्रथम सोमवार के प्रदर्शन पर थी, जो कि औसत रहा है। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के कलेक्शन में भी वीकेंड पर एक बार फिर अच्छा-खासा इजाफा हुआ। लेकिन, सोमवार की कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितने कमाए... 

विज्ञापन

Monday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने रविवार को मोटी कमाई की थी। फिल्म ने करीब 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से सबकी निगाहें इसके सोमवार के कलेक्शन पर थीं। बता दें कि रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की फिल्म ने छठे दिन (पहले सोमवार)  6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.24 रुपये हो गया है।
Bheed: 'भीड़' को भारत विरोधी कहे जाने पर आया पंकज कपूर का रिएक्शन, बोले- लोगों को पहले...

विज्ञापन
विज्ञापन

Monday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान'
डेढ़ महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी 'पठान' सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। वीकडे में फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। मगर, वीकेंड आते आते इसके कलेक्शन में एक बार फिर अच्छा खासा उछाल आया। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी 'पठान' ने 47वें दिन करीब 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई काफी ज्यादा घट गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 48वें दिन पठान ने महज 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 539.91 करोड़ रुपये हो गया है।
Krishna Mukherjee: एक दूजे के हुए कृष्णा-चिराग, बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन

Monday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

सौ करोड़ी क्लब में होगी शामिल?
लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में भले ही रविवार के मुकाबले सोमवार को अच्छी खासी गिरावट आई हो, लेकिन इससे उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। वर्किंड डे होने के कारण फिल्म की कमाई घटी है। उम्मीद है कि वीकेंड आते-आते फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से माना जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
Aamir Khan: आमिर खान के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी यह फिल्म, रातोंतरात बन गए थे स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed