फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee tied knot Chirag Batliwala in Bengali wedding in goa see photos

Krishna Mukherjee: एक दूजे के हुए कृष्णा-चिराग, बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
सार

'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला से की शादी कर ली है। कपल शादी की तस्वीरों में पारंपरिक लाल और सफेद बंगाली लुक में काफी खूबसूरत लग रहा है।  

विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee tied knot Chirag Batliwala in Bengali wedding in goa see photos
कृष्णा मुखर्जी, चिराग बाटलीवाला - फोटो : insta

विस्तार

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान बनाने वाली कृष्णा मुखर्जी आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने गोवा में बंगाली रीती रिवाजों के साथ एक-दूसरे को अपना जन्म-जन्म का साथी बना लिया है। कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात-फेरे लिए। इस बीच अब कृष्णा मुखर्जी और चिराग की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

विज्ञापन

Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee tied knot Chirag Batliwala in Bengali wedding in goa see photos
कृष्णा मुखर्जी, चिराग - फोटो : insta

एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। फैंस जल्द से जल्द उनकी शादी होने का इंजार कर रहे थे। आज यानी 13 मार्च को आखिरकार गोवा में कृष्णा ने चिराग बाटलीवाला से शादी कर ली। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच समंदर किनारे शादी रचाई। बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार हुई शादी में कपल रेड और व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आया। कृष्ण ने सफेद और लाल रंग के लहंगे के साथ एक मुकुट पहनते था, वहीं चिराग ने एक टोपोर पहना था। कृष्णा ने मंडप में एंट्री पान के पत्ते से अपना मुंह ढंककर ली, दोनों की शादी की पहली तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richa Kumar (@richa_suf)

विज्ञापन
विज्ञापन

Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee tied knot Chirag Batliwala in Bengali wedding in goa see photos
कृष्णा मुखर्जी, चिराग बाटलीवाला - फोटो : insta

अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पारंपरिक बंगाली परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'और एक बंगाली लड़की ने पारसी लड़के से जीवन भर का रिश्ता जोड़ लिया। हम अपने इस खास दिन पर आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krishna Mukherjee (@krishna_mukherjee786)

विज्ञापन

Yeh Hai Mohabbatein fame Krishna Mukherjee tied knot Chirag Batliwala in Bengali wedding in goa see photos
कृष्णा मुखर्जी, चिराग बाटलीवाला, करण - फोटो : insta

कृष्णा और चिराग की गोवा में हुई शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इनमें जैस्मीन भसीन, अली गोनी, शिरीन मिर्जा, चारू मेहरा, अर्जित तनेजा, करण पटेल और कई अन्य सितारे मस्ती करते नजर आए। इन सेलेब्स ने भी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। शादी से पहले सभी प्री वेडिंग फंक्शन में सभी ने खूब मस्ती की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। कृष्णा और चिराग ने पिछले साल सगाई की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Patel (@karan9198)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed