{"_id":"4a58e93102435df4ab64670923e0884d","slug":"moksh-film-will-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम' को टक्कर देने आगे आया धर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम' को टक्कर देने आगे आया धर्म
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम 3 को टक्कर देने के लिए अब धर्म आगे आया है। देखते हैं कि यह लड़ाई कौन जीतता है।
इधर सिनेमा में नए-नए विषयों और नए-नए प्रयोगों की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में साल के आखिरी सप्ताह में दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। महाभारत (एनिमेशन) और मोक्ष। एक जहां पौराणिक आख्यान है, वहीं दूसरी एक अलग किस्म की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक फिल्म है।
जिसमें महाराष्ट्र के वारकरी संप्रदाय की हर साल निकलने वाली एक यात्रा ‘वारी’ को आधार बनाया गया है। निर्माता सुनील खोसला और निर्देशक अजीत भाईरावकर की यह फिल्म पहले मराठी में बनाई गई थी, जिसे 32 पुरस्कार मिले। अब इसके कुछ हिस्सों को पुनः शूट करके हिंदी में रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म एक ऐसे निर्देशक की कहानी है जो अहंकारी है। लेकिन उसके पास काम नहीं है। जब उसे वारी यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का काम मिलता है तो वह इसे नहीं करना चाहता। परंतु अपनी प्रेमिका के दबाव में इसे स्वीकार करता है।
विज्ञापन
पूरी कहानी इस यात्रा में उसके किरदार में आने वाले परिवर्तनों को पेश करती है। साथ ही यह फिल्म महाराष्ट्र के एक अहम सांस्कृतिक पक्ष का भी बयान है। पिछले साल इसे मराठी में रिलीज किया गया था तो यह सुपरहिट रही।
हिंदी में इसे 27 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा में रिलीज किया जा रहा है। जबकि शेष भारत में यह फिल्म 3 जनवरी, 2014 को रिलीज होगी।