फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Directed Emraan Hashmi Zeher to Ahaan Panday Saiyaara All are Remakes of korean films zeher murder

Mohit Suri: इमरान की 'जहर' से लेकर अहान की 'सैयारा' तक, इन कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं मोहित सूरी की फिल्में

Tue, 22 Jul 2025 04:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Jul 2025 04:50 PM IST
सार

Korean Remake Films: मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैय्यारा' लोगों का दिल जीत रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि सैयारा से लेकर उनकी कई फिल्में कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं।
 

विज्ञापन
Mohit Suri Directed Emraan Hashmi Zeher to Ahaan Panday Saiyaara All are Remakes of korean films zeher murder
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहित सूरी इन दिनों अपनी फिल्म 'सैयारा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि मोहित की बाकी कुछ फिल्मों की तरह सैयारा भी कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। 
विज्ञापन

 

फिल्म 'जहर'
मोहित की कई फिल्में कोरियन फिल्मों की हिंदी रीमेक हैं। इस लिस्ट में 'सैयारा' से लेकर 'जहर', 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' तक- सभी कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं। इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी अभिनित फिल्म 'जहर' भी एक कोरियाई फिल्म 'आउट ऑफ टाइम' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन कार्ल फ्रैंकलिन ने किया है। इस फिल्म में डेनजल वाशिंगटन और ईवा मेडेंस ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलयुग और आवारापन
'कलयुग' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा इमरान हाशमी, स्माइली सूरी, दीपल शॉ, अमृता सिंह और आशुतोष राणा ने अहम भूमिका निभाई है। यह कोरियाई फिल्म 'मोंटाज' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन जोएल शूमाकर ने किया है। इस फिल्म में निकोलस केज, जोकिन फीनिक्स और जेम्स गैंडोल्फिनी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 'आवारापन'- मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है। इसमें इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह कोरियन फिल्म 'ए बिटरस्वीट लाइफ' से प्रेरित है। इस फिल्म को किम जी-वून ने निर्देशित किया है। इसमें ली ब्युंग-हुन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

मर्डर 2 और आशिकी 2
'मर्डर 2' में इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नांडीस, प्रशांत नारायणन और सुलगना पाणिग्राही ने अहम भूमिका निभाई है। यह कोरियन फिल्म 'द चेजर' की रीमेक है। इस फिल्म को ना होंग-जिन ने निर्देशित किया है। इसमें किम यून-सियोक और और हा जंग-वू ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'ए स्टार इज बॉर्न' की रीमेक है। इस फिल्म में बारबरा स्ट्रीसैंड और क्रिस्टोफरसन ने अभिनय किया था।
 

एक विलेन और सैयारा
सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म 'एक विलेन' भी कोरियन फिल्म की हिंदी रीमेक है। 'एक विलेन' आई सॉ द डेविल की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन किम जी-वून ने किया है। इस फिल्म में ली ब्युंग -हुन और चोई मिन-सिक ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं मोहित सूरी की लेटेस्ट फिल्म 'सैयारा' कोरियन फिल्म 'अ मोमेंट टू रिमेंबर' से प्रेरित है। यह फिल्म जॉन एच. ली द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में जंग वू-सुंग और सोन ये-जिन ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की शानदार तस्वीर की शेयर, प्रिंसेस लुक में नजर आईं बिटिया रानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed