Mithun Chakraborty: पहली ही फिल्म से छा गए थे मिथुन चक्रवर्ती, अभिनय के लिए जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
मिथुन चक्रवर्ती अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्निनी वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया है। अभिनेता को यह सम्मान 8 अक्तूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इससे पहले वह पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है।
कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती?
मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के डिमला में हुआ था। उन्होंने नीलफामारी सरकारी कॉलेज, रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री (बीएससी) हासिल की है। उसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की बारीकियां सीखीं।
परिवार का भी है फिल्मों से नाता
मिथुन की पत्नी का नाम योगिता बाली है। वह फिल्म फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। मिथुन तीन बेटे और एक बेटी के पिता हैं। सबसे बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2008 की फिल्म जिमी से डेब्यू किया था। हॉन्टेड थ्री डी में मिमोह के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था।
पहले ही फिल्म के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
मिथुन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1976 में मृणाल सेन निर्देशित फिल्म मृगया से की थी। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। अपने डेब्यू के बाद उन्होंने दो अनजाने और फूल खिले हैं गुलशन गुलशन जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन इनसे उन्हें कोई पहचान नहीं मिली। फिल्म डिस्को डांसर से वह देश के साथ विदेश में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। साल 2022 में वह द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
इन बेहतरीन फिल्मों में किया काम
'प्यार झुकता नहीं' 'स्वर्ग से सुंदर', हम पांच', 'साहस', 'वारदात', "बॉक्सर', 'प्यारी बहना', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'मुजरिम' और 'अग्निपथ', 'द ताशकंद फाइल' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से है। इन फिल्मों में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
टीवी पर भी दिखा जलवा
फिल्मों के अलावा वह छोटे पर्दे पर भी अपना जादू चला चुके हैं। टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में वह बतौर जज नजर आ चुके हैं। इस शो में उनके अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Box Office Collection: रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2