3 Years Of The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स' के तीन साल पूरे, अनुपम खेर बोले- 'हमारे समय की प्रासंगिक फिल्म'
3 Years Of The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 में रिलीज हुई। इसमें घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन के दर्द को दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के वक्त काफी विवाद भी हुए। हालांकि, इन सबके बीच यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म की रिलीज को आज मंगलवार को तीन साल पूरे हो गए हैं।
अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट
'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को तीन साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक फिल्म है। आज 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं। दुनिया को यह जानने के लिए कि कश्मीरी हिंदुओं को किन अत्याचारों से गुजरना पड़ा, एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी'।
बोले-'अब दुनिया जानती हैं'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है,'हालात भले ही अभी बहुत ज्यादा नहीं बदले हों, लेकिन कम से कम अब दुनिया जानती है। इस बेहतरीन फिल्म को बनाने के लिए पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री का शुक्रिया'। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुम्बली जैसे सितारे नजर आए।
यह खबर भी पढ़ें:
Arijit Singh: ‘एंजेल्स फॉर ईच अदर’ के लिए साथ आए अरिजीत सिंह और मार्टिन गैरिक्स, इस दिन गाना होगा रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर किया था जबर्दस्त प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने जमकर कमाई की। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 252.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 341 करोड़ रुपये रही। सिनेमाघरों में यह फिल्म महीनेभर से ज्यादा समय तक लगी रही थी। विवेक अग्निहोत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल: द बंगाल चैप्टर' की तैयारी में व्यस्त हैं। बात करें अनुपम खेर की तो उन्हें जनवरी में आई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Aditi Sharma: अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी, अब चाहती हैं तलाक; पति ने लगाए एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप