फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty and Dev Mamata Shankar starrer Projapati ready for Digital Premiere on 14 April on Zee5

Projapati: मिथुन चक्रवर्ती की 'प्रजापति' डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार, जानें फैंस कहां देख सकते हैं फिल्म?

Fri, 31 Mar 2023 09:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 31 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और देव अभिनीत ब्लॉकबस्टर बंगाली फिल्म 'प्रजापति' के प्रीमियर की घोषणा हो चुकी है। 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty and Dev Mamata Shankar starrer Projapati ready for Digital Premiere on 14 April on Zee5
प्रजापति - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और देव अभिनीत ब्लॉकबस्टर बंगाली फिल्म 'प्रजापति' के प्रीमियर की घोषणा हो चुकी है। पारिवारिक ड्रामा 'प्रजापति' तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय बंगाली फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद अब यह 14 अप्रैल को अपने विश्व डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। बंगाल टॉकीज और देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स द्वारा निर्मित और अविजीत सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ममता शंकर, श्वेता भट्टाचार्य, खराज मुखर्जी, अंबरीश भट्टाचार्य, बिश्वनाथ बसु, कोनीनिका बनर्जी और कौशानी मुखर्जी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म कहानी 'गौर चक्रवर्ती' यानी मिथुन चक्रवर्ती पर केंद्रित है, जो एक सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं और वह अपने वेडिंग प्लानर बेटे 'जॉय' यानी देव के साथ रहते हैं। गौर का जीवन उनके बेटे के इर्द-गिर्द घूमता है, जबकि बेटा काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण उतना समय अपने पिता को नहीं दे पाता। पिता चाहते हैं कि उसका बेटा शादी कर ले, लेकिन जॉय हिचकिचा रहा है, क्योंकि उसे डर है कि शादी उसे अपने पिता से दूर ले जा सकती है। हालांकि, गौर के जीवन में उनकी कॉलेज की दोस्त 'कुसुम' यानी ममता शंकर की एंट्री होती है, जिसके बाद पिता और पुत्र के बीच का रिश्ता बदल जाता है। कुसुम से मिलने के बाद गौर के मन में एक बार फिर अपना घर बसाने की उम्मीद जाग उठती है और यहां से उनके परिवार में उथल-पुथल देखने को मिलती है।

Dasara BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद नानी को लगा झटका, 'दशहरा' ने दूसरे दिन गिरावट के साथ किया इतना बिजनेस

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक रूढ़ियों पर वार
इस फिल्म के जरिए चार साल बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली सिनेमा में वापसी की थी। साल 1976 में मृणाल सेन की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मृगया' के लिए स्क्रीन साझा करने के बाद यह मिथुन और ममता की दूसरी फिल्म है। फिल्म में दिल को छू लेने वाला एक पारिवारिक नाटक है। 'प्रजापति' एक बेटे और पिता के बीच साझा किए गए खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है। बेटा कॉमेडी की आड़ में सामाजिक रूढ़ियों पर सवाल उठाता है और दिल को छू जाता है।

Bholaa Box Office Collection: दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस का मैदान छोड़ गया भोला, कलेक्शन में 38 फीसदी की गिरावट

विज्ञापन

बंगाली नव वर्ष पर फिल्म का प्रीमियर
फिल्म को लेकर निर्देशक अविजीत सेन ने कहा, 'मैं हमेशा अपने अवलोकन और अनुभवों से कहानियां बनाने में विश्वास करता हूं, इसलिए 'प्रजापति' ने इतने सारे दर्शकों के दिल को छू लिया है और बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें इस बात की खुशी है कि यह 2022-2023 के लिए अब तक रिलीज हुई किसी भी बांग्ला फिल्म के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाली बंगाली फिल्म है। अब बंगाली नव वर्ष के शुभ अवसर पर जी5 पर इसके प्रीमियर के साथ मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जिन दर्शकों ने इसे अभी तक नहीं देखा है, वह अब इसे देखने के लिए इच्छुक हैं। इसके अलावा 46 साल बाद मिथुन चक्रवर्ती और ममता शंकर के पुनर्मिलन और मिथुन और देव के बीच प्यारे पिता-पुत्र की केमिस्ट्री के लिए फैंस को इसे देखना चाहिए।'

Ayan Mukerji: 'ब्रह्मास्त्र' के फैंस के लिए खुशखबरी! अयान मुखर्जी ने बताया कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed