फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayan Mukerji make Brahmastra 2 and 3 simultaneously but not compromise with ranbir kapoor alia film script

Ayan Mukerji: 'ब्रह्मास्त्र' के फैंस के लिए खुशखबरी! अयान मुखर्जी ने बताया कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट

Fri, 31 Mar 2023 08:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 31 Mar 2023 08:20 PM IST
सार

हाल ही में एक इवेंट में अयान मुखर्जी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल के बारे में खुलकर बात की। निर्देशक ने खुलासा किया कि आखिर कब तक 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

विज्ञापन
Ayan Mukerji make Brahmastra 2 and 3 simultaneously but not compromise with ranbir kapoor alia film script
अयान मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' अभी भी किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। 10 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से बायकॉट ट्रेंड का सामना करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा गाड़ा था। फिल्म को देखने के बाद सभी के मन में इसके अगले दो पार्ट्स को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। फैंस जानना चाहते हैं कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' कब तक रिलीज होगी। ऐसे में फैंस की उत्सुकता को शांत करते हुए अयान मुखर्जी ने खुलासा कर दिया है कि आखिर कब सबको 'ब्रह्मास्त्र 2' देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

Ayan Mukerji make Brahmastra 2 and 3 simultaneously but not compromise with ranbir kapoor alia film script
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इवेंट में अयान मुखर्जी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया, 'हम ब्रह्मास्त्र 2 और 3 एक साथ बनाएंगे। सच तो यह है कि हमें इसे लिखने में थोड़ा समय लगने वाला है। मुझे पता है कि लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया जाए, लेकिन मैं फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता हूं। तो पहले हम इसे ठीक से लिखेंगे।'
Bollywood Politics: बॉलीवुड की घटिया राजनीति की पोल खोल चुके हैं ये सितारे, मूवी-माफियाओं पर निकाली जमकर भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayan Mukerji make Brahmastra 2 and 3 simultaneously but not compromise with ranbir kapoor alia film script
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अयान मुखर्जी ने फिल्म की रिलीज में कितना समय लगने वाला है इसको लेकर भी खुलासा कर दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म के निर्देशक ने कहा कि,  'मुझे लगता है कि अब से लगभग तीन साल बाद हम ब्रह्मास्त्र 2 को बड़े पर्दे पर देखेंगे।' तो अब साफ हो गया है कि अभी 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए लंबा इंतजार करना होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' दोनों की शूटिंग साथ-साथ की जाएगी। अयान से पहले रणबीर कपूर भी इसी बात की तरफ इशारा किया था कि आने वाले दोनों पार्ट्स एक साथ शूट किए जाएंगे।

विज्ञापन

Ayan Mukerji make Brahmastra 2 and 3 simultaneously but not compromise with ranbir kapoor alia film script
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस इवेंट में अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग को मिली आलोचनाओं के बारे में भी बात की। निर्देशक बोले, 'हमें मिक्सड रिएक्शंस मिले थे। हमें मिली तारीफों का पलड़ा अब भी भारी है। ज्यादातर सभी लोगों ने हमारी फिल्म को स्वीकार किया। ओटीटी पर आने पर भी ब्रह्मास्त्र ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह शायद 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। लेकिन मैं अभी भी उन सभी आलोचना को बहुत ध्यान से सुनता हूं।' आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। दर्शकों से मिले प्यार के बाद यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
Filmy Wrap: सऊदी अरब के मंत्री को सलमान का तोहफा और आशिकी 3 से कार्तिक हुए आउट? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed