फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mister Mummy Trailer OUT Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh starrer is full of comedy

Mister Mummy Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है रितेश और जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

Sat, 29 Oct 2022 05:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 29 Oct 2022 05:36 PM IST
सार

शाद अली द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा 'मिस्टर मम्मी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है।

विज्ञापन
Mister Mummy Trailer OUT Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh starrer is full of comedy
मिस्टर मम्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ‘तेरे नाल लव हो गया’ के बाद अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे। आज ‘मिस्टर मम्मी’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें फुल कॉमेडी देखने को मिल रही है। शाद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म लाफ्टर राइड से भरी है, जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगी।

विज्ञापन

'मिस्टर मम्मी' की कहानी एक ऐसे जोड़े (रितेश और जेनेलिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चों को लेकर बिल्कुल अलग है और दोनों ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं। ऐसे में फिल्म में दिखाया गया है कि अगर आदमी प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या होगा। दोनों की फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में रितेश एक सनकी पीटी शिक्षक अमोल की भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी गुग्लू की भूमिका निभा रही हैं।

Varisu: भूषण कुमार को मिले थलपति विजय की 'वरिसु' के म्यूजिक राइट्स, इस दिन होगी रिलीज फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रितेश देशमुख अपनी परेशानी लेकर डॉक्टर बने महेश मांजरेकर के पास पहुंचते हैं। इसी दौरान एक और महिला भी वहां पहुंचती है और अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं बताती हैं। इस पर रितेश कहते हैं कि उन्हें भी यही सब दिक्कतें हो रही हैं, तो महेश उनसे कहते है कि तुम प्रेग्नेंट हो? इसके बाद धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और रितेश प्रेग्नेंट हो जाते हैं और साथ में पत्नी जेनेलिया भी। ऐसे में सभी लोग हैरान हैं और इस सबके बीच भरपूर कॉमेडी देखने को मिल रही है।

Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज

विज्ञापन

शाद अली द्वारा निर्देशित 'मिस्टर मम्मी' टी-सीरीज, शिव अनंत और शाद अली द्वारा निर्मित है, जो 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि हाल ही में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपनी मराठी फिल्म 'वेड' का भी एलान किया है। 'वेड' से जहां जेनेलिया मराठी सिनेमा में एंट्री कर रही हैं, तो बतौर निर्देशक यह रितेश की पहली फिल्म है।

Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर रजनीकांत से आशीर्वाद लेने पहुंचे ऋषभ शेट्टी, थलाइवा के पैर छूकर कहा- धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed