Varisu: भूषण कुमार को मिले थलपति विजय की 'वरिसु' के म्यूजिक राइट्स, इस दिन होगी रिलीज फिल्म
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'वरिसु' एक फैमिली एंटरटेनर होगी। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस आगामी फिल्म के संगीत अधिकार प्राप्त किए। पहली बार ऐसा होगा कि किसी फिल्म के म्यूजिक के लिए दो या उससे अधिक संस्थान साथ आएंगे।
विस्तार
साउथ अभिनेता विजय थलपति की आगामी फिल्म 'वरिसु' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म में अभिनेता विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है, अब जानकारी सामने आ रही है कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने थलपति विजय की इस आगामी फिल्म 'वरिसु' के संगीत अधिकार प्राप्त किए।
पहली बार किसी फिल्म के लिए दो से ज्यादा संस्थान आए साथ
दरअसल एशिया के प्रीमियर म्यूजिक लेबल और फिल्म स्टूडियो, टी-सीरीज और दक्षिण भारत का प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू और शिरीष की अध्यक्षता में थलपति विजय की वरिसु का म्यूजिक प्रजेंट करने के लिए एक साथ आए हैं। यह पहली बार होगा जब दो या उससे ज्यादा संस्थान किसी फिल्म के म्यूजिक के लिए साथ आ रहे हैं।
Jaya Bachchan: मुझे दिक्कत नहीं यदि आपका बिना शादी के बच्चा हो...जया बच्चन ने अपनी नातिन से कही बड़ी बात
पोंगल के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'वरिसु' की तो यह साल 2023 में पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके म्यूजिक राइट्स के अधिग्रहण के बारे में बात करते हुए टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष, भूषण कुमार कहते हैं कि 'दिल राजू के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा, उम्मीद करता हूं कि यह म्यूजिकल चार्ट एक मैजिक क्रिएट करेगा।
Chhath Song: खेसारी के छठ गीत 'पटना के घाट पे' ने मचाया धमाल, भक्ति के रंग में रंगे दिखे अभिनेता
वरिसु फिल्म के संगीत के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के मालिक दिल राजू कहते हैं कि वरिसु एक आदर्श फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जिसे हर कोई पोंगल जैसे त्योहार पर देखना चाहता है, संगीत किसी भी फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा होता है और मुझे इसके अधिकार भूषण कुमार की टी-सीरीज़ को सौंपते हुए खुशी हो रही है क्योंकि वे हमारी नर्व को जानते हैं और इसके कारण साउंडट्रैक को वितरित करेंगे। एस थमन ने शानदार धुनें दी हैं जो निश्चित रूप से प्रशंसकों और दर्शकों को काफी पसंद आएंगी।
Shraddha Kapoor: ठुमकेश्वरी गाने में श्रद्धा की एंट्री से स्त्री 2 की अटकलें शुरू, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा