फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mission Eagle Tiger Shroff begin shooting next action film from this date sara ali khan will be the heroine

Mission Eagle: टाइगर श्रॉफ इस दिन शुरू करेंगे 'मिशन ईगल' की शूटिंग, सारा अली संग पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Thu, 11 May 2023 10:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 11 May 2023 10:08 AM IST
सार

टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान की फिल्म 'मिशन ईगल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर इस तारीख से शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mission Eagle Tiger Shroff begin shooting next action film from this date sara ali khan will be the heroine
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'मिशन ईगल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर इसकी तैयारी में जुट गए हैं, और इसी महीने यूके के ल्यूटन में शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। साथ ही इसका निर्देशन जगत शक्ति कर रहे हैं। 

विज्ञापन

'मिशन ईगल' की शूटिंग पर अपेडट 

टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच अपने बेहतरीन एक्शन और शानदार डांस के लिए पॉपुलर हैं। 'बागी', 'हीरोपंती' और 'वॉर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस का बज हाई है। इसी कड़ी में टाइगर की फिल्म 'मिशन ईगल' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 23 मई से एक्टर, ल्यूटन में इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से नहीं किया डिनर, इस रुटीन से खुद को रखते हैं हेल्दी

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ का लुक वायरल 

'मिशन ईगल' की तैयारी के लिए टाइगर श्रॉफ ने अपने बाल बढ़ा लिये हैं, जिससे उनके फैंस बेहद दंग हैं। 'मिशन ईगल' का पहला लुक हाल ही में सामने आया था और प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया। वायरल तस्वीर में टाइगर को इंटेंस अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वह लंबे बाल, चांदी की चेन के साथ काले रंग की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर हाथ में चाकू पकड़े देखे जा सकते हैं। टाइगर के चेहरे की शातिर मुस्कान इसे और ज्यादा आकर्षक बना रही है। 


Rabia Khan: सूरज के लिए नहीं खत्म हो रहा राबिया का गुस्सा, जिया की मां ने मुकदमे को बताया न्यायपालिका का मजाक

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट 

टाइगर श्रॉफ एक पॉपुलर एक्टर हैं, और अपने बेहतरीन एक्शन से दर्शकों का दिल जीतते नजर आते हैं। एक्टर की पाइपलाइन में 'मिशन ईगल' के अलावा 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। टाइगर को 'गणपत' में भी देखा जाएगा। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में होंगे। फिल्म के अक्टूबर 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed