{"_id":"5c0beb01bdec2241b5203bf9","slug":"miss-world-2018-miss-world-2018-vanessa-ponce-de-leon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस देश की मॉडल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस देश की मॉडल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
miss world 2018
चीन के सान्या शहर में शनिवार को आयोजित हुए इस साल की प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (2018) में मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने बाजी मार ली है। इस रेस में उन्होंने 118 प्रतियोगियों को पछाड़ा है। बता दें कि मुकाबले में फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं। लेकिन दुख की बात यह है कि भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं अनुकृति वास टॉप 12 में भी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (भारत) ने मिस वर्ल्ड 2018 वनेसा पॉन्स डि लियोन को अपने हाथों से ताज पहनाया। 7 मार्च 1992 को जन्मीं वनेसा एक मॉडल हैं। लेकिन मेक्सिको के लिए यह बड़े गर्व की बात ये हैं कि वनेसा पॉन्स पहली मैक्सिकन ब्यूटी हैं जिनके सिर ताज सजा है।
विज्ञापन
वहीं, भारत की अनुकृति वास जून में आयोजित मिस इंडिया पीजेंट में विनर चुनी गई थीं। मिस इंडिया का ताज अनुकृति को मानुषी ने पहनाया था, ऐसे में पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा था कि मिस वर्ल्ड का ताज भी मानुषी अनुकृति को ही पहनाएंगी।
विज्ञापन