फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Film sonal chauhan joined the cast of the highly anticipated upcoming movie

'मिर्जापुर द फिल्म' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी; लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा'

Mon, 27 Oct 2025 04:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 Oct 2025 04:10 PM IST
सार

Mirzapur The Film Cast: एक्शन ड्रामा से भरपूर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द फिल्म' की स्टार कास्ट में एक एक्ट्रेस की एंट्री को गई है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है।
 

विज्ञापन
Mirzapur The Film sonal chauhan joined the cast of the highly anticipated upcoming movie
2026 में रिलीज होगी मिर्जापुर: द फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada

विस्तार

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'मिर्जापुर द फिल्म' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। जो पहले इस फिल्म की सीरीज में नजर नहीं आईं हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक का शुक्रिया भी अदा किया है।
विज्ञापन


सोनल चौहान का पोस्ट
सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही सोनल ने कैप्शन में लिखा, 'ऊं नमः शिवाय। यकीन नहीं हो रहा है। इतने अविश्वसनीय और बदलावकारी सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैं 'मिर्जापुर:द फिल्म' में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि आप सभी यह देखें कि हम पर्दे पर क्या दिखाने वाले हैं। शुक्रिया@ritesh_sid @faroutakhtar @gurmmeetsingh @excelmovies मुझे 'मिर्जापुर' की दुनिया में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
'मिर्जापुर द फिल्म' में फैंस के सभी पसंदीदा किरदार नजर आएंगे। जिसमें दमदार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), महत्वाकांक्षी गुड्डू पंडित (अली फजल) और दिलेर मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) शामिल हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी वापस आ रहे हैं, जो रहस्यमयी कंपाउंडर का अपना किरदार निभाएंगे। अब इस फिल्म में सोनल चौहान का नाम भी शामिल हो गया है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

यह भी पढ़ें: 'मिशन कश्मीर' के 25 साल पूरे, विधु विनोद चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो; ऋतिक और संजय दत्त को लेकर यह बोले फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed