फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mira and shahid kapoor perform romantic couple dance at mira parents 40th anniversary

Mira-Shahid: मीरा के पेरेंट्स की 40वीं सालगिरह पर हुआ जबरदस्त सेलिब्रेशन, शाहिद-मीरा ने किया रोमांटिक कपल डांस

Wed, 17 Aug 2022 10:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने आज अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह के सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है।  जिसमें दोनों को जबरदस्त सालसा डांस करते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
mira and shahid kapoor perform romantic couple dance at mira parents 40th anniversary
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ - फोटो : insta

विस्तार

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा बॉलीवुड के मोस्ट लवली कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर ही कपल गोल देते नजर आते हैं। अब मीरा के माता-पिता की 40वीं सालगिरह के मौके पर कपल ने परिवार संग जमकर सेलिब्रेट किया और इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया। जहां मीरा पीले रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं शाहिद कपूर भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

मीरा और शाहिद की जबरदस्त केमिस्ट्री
मीरा ने अपने इंस्टाग्राम से अपने माता-पिता की सालगिरह सेलिब्रेशन वीडियो साझा की हैं। जिसमें मीरा और शाहिद दोनों को जबरदस्त सालसा डांस करते देखा जा सकता है। इसमें उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए, लेकिन मीरा-शाहिद की केमिस्ट्री देखने लायक है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान खट्टर और शाहिद का जबरदस्त डांस
अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अपने इंस्टा से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अभिनेता ईशान खट्टर के साथ 'रूप तेरा मस्ताना' गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस देखकर एक बार को किसी को भी हंसी जरूर आ जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन

प्रशंसकों ने बरसाया जमकर प्यार
मीरा और शाहिद का डांस देखने के बाद प्रशंसक भी जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बेस्ट कपल गोल्स, वहीं दूसरे ने लिखा- ब्यूटीफुल कपल। बाकी यूजर्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ इसी तरह से अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed