फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ministry of Information and Broadcasting issued guidelines & standard operating protocols for halls and theatres

जल्द खुलेने वाले हैं सिनेमाघर, 50 प्रतिशत दर्शकों के अलावा इन बातों को मानना अनिवार्य

Tue, 06 Oct 2020 01:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 06 Oct 2020 01:51 PM IST
सार

  • सिनेमाघरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर खोला जाएगा।
  • गाइडलाइंस को सभी सिंगल स्क्रीन हॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को मानना अनिवार्य होगा।
  • एक शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा

विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting issued guidelines & standard operating protocols for halls and theatres
सिनेमाघर - फोटो : file photo

विस्तार

लंबे लॉकडाउन के बाद इन दिनों पूरे देश में अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। अब अनलॉक- 5 में सरकार ने कई चीजों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। अनलॉक- 5 में केंद्र सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी खोलने की भी इजाजत दे दी है। इन सिनेमाघरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर खोला जाएगा। 

विज्ञापन



15 अक्तूबर से सभी सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे, इस बात को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने मंगलवार को कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इस गाइडलाइंस को सभी सिंगल स्क्रीन हॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को मानना अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। 
विज्ञापन



प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्टूबर से खुलेंगे. लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी तैयार की है। जिसे सभी सिनेमाघर मालिकों को मानना होगा। सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सैनिटाइजर जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'एक शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा उसके बाद ही दूसरा शो आरंभ होगा। सिंगल स्क्रीन में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी जाएंगी, ताकि लोगों की भीड़ जमा न हो सके। सभी जगह ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और खाना भी पैक्ड मिलेगा।' 


आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से अब तक सिनेमा इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। कोरोना महामारी के चलते मार्च से सिनेमाघरों पर ताला पड़ा हुआ था। इसके बावजूद बिजली के फिक्स चार्ज, कर्मचारियों का वेतन, रखरखाव आदि के खर्च बराबर बने हुए थे। 

पढ़ें: लॉकडाउन की वजह से एक ही गांव की 50 लड़कियां हुईं बेरोजगार, सोनू सूद ने मदद का यूं बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed