फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   minister vijay shah proposed to make kishore national memorial music in khandwa madhya pradesh

Kishore Kumar: खंडवा में बनेगा 'किशोर राष्ट्रीय स्मारक'? किशोर दा की याद में मंत्री विजय शाह ने रखा प्रस्ताव

Sat, 05 Aug 2023 01:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 05 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

किशोर कुमार की जन्मस्थली मध्यप्रदेश खंडवा में है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बना सकती है।

विज्ञापन
minister vijay shah proposed to make kishore national memorial music in khandwa madhya pradesh
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में लाखों फनकार आए और चले गए लेकिन किशोर कुमार सा न कोई हुआ और न ही कोई होगा। उनकी गायकी में एक अलग ही दीवानगी थी जिसे लोग बहुत पसंद करते थे। अपनी जबरदस्त गायिकी और अनोखी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई। किशोर कुमार अपनी सिंगिंग को लेकर तो बॉलीवुड में मशहूर तो थे ही, लेकिन इसके साथ ही वह अपने चंचल स्वभाव से भी हर किसी का मन मोह लेते थे। बीते दिन शुक्रवार (4 अगस्त) को किशोर कुमार का जन्म दिवस था। इस खास मौके पर उनको सभी ने याद किया। किशोर कुमार की जन्मस्थली मध्यप्रदेश खंडवा में है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बना सकती है।
विज्ञापन


बन सकता है राष्ट्रीय स्मारक
दरअसल 4 अगस्त को किशोर कुमार की 94वीं जयंती थी। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने खंडवा में उनके पुश्तैनी मकान को लेकर कहा, 'क्योंकि वह किशोर दा के परिजन की संपत्ति है, उस पर हमारा अधिकार नहीं है, लेकिन यदि वह दो कदम आगे बढ़कर मकान सरकार को दे देते हैं तो मध्य प्रदेश की हमारी सरकार इस मकान को किशोर राष्ट्रीय स्मारक संगीत का मंदिर बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Coat Movie Review:  विवान आखिर बन ही गए अदाकारी के ‘शाह’, नसीर के बेटे की ये फिल्म भीतर तक झकझोर देगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा सपनों का आशियाना चाहते थे किशोर दा
बता दें कि किशोर कुमार बड़े ही हरफनमौला थे। वैसे तो उनको लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी। लेकिन किशोर कुमार हमेशा अपने सपनों का आशियाना अनोखा बनाना चाहते थे। हालांकि किशोर कुमार का सपनों का आशियाना दूसरों से काफी अलग था। रिपोर्ट्स की मानें तो किशोर कुमार ने एक बार अपने घर में आर्किटेक्चर को बुलाया और उन्हें कहा कि वह ऐसा घर चाहते हैं, जहां बस हर कमरे में पानी हो यहां तक कि उनका बेडरूम भी। इतना ही नहीं सिंगर की तो ये भी ख्वाहिश थी कि उनके बेडरूम में एक नांव हो जिसमें वह बैठकर डायनिंग हॉल तक जा सके, हालांकि उनका यह सपना साकार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed