{"_id":"63ad6e6a5634321d5162182e","slug":"mika-singh-shares-his-wedding-plans-with-akanksha-puri-said-he-will-get-married-when-muhurta-comes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mika Singh: मीका ने आकांक्षा को बताया दोस्त से बढ़कर, बोले- मुहूर्त निकलेगा, तब बनाऊंगा वोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mika Singh: मीका ने आकांक्षा को बताया दोस्त से बढ़कर, बोले- मुहूर्त निकलेगा, तब बनाऊंगा वोटी
Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
सार
मीका सिंह ने आकांक्षा के साथ शादी को लेकर सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा। मीका ने अपने और आकांक्षा के संबंध को लेकर बताया कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, बल्कि आकांक्षा के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से भी कई ज्यादा है।
विज्ञापन
Mika Singh and Akanksha Puri
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह ने बीते दिनों अपनी शादी के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उन्होंने आकांक्षा के साथ शादी को लेकर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, उनकी बातों से यह पूरी तरह साफ हो गया कि आकांक्षा और मीका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
मीका दी वोटी में चुनी गई थीं आकांक्षा
अपनी शादी की तारीख को लेकर मीका ने कहा कि आकांक्षा और वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से भी कई ज्यादा है। दरअसल, मीका ने रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में आकांक्षा को अपने हमसफर के रूप में चुना था। इससे उनके फैंस बेहद खुश हैं। मीका के सभी फैंस को उनकी शादी और उनके दूल्हा बनने का इंतजार है। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है। एक इंटरव्यू में मीका से इस बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कटआउट ड्रेस में निक्की तंबोली ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
आकांक्षा दोस्त से भी बढ़कर
मीका सिंह ने आकांक्षा के साथ शादी को लेकर सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा। मीका ने अपने और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर बताया कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, बल्कि आकांक्षा के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से भी कई ज्यादा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम लोग प्लानिंग करते रहते हैं और मिलते हैं। इन दिनों वह भी व्यस्त हैं और मैं भी अपने काम में व्यस्त हूं, लेकिन हम दोनों गहरे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- KBC 14 Anecdotes: जब बिग बी से उनके पिता बोले, ‘तुम ही एक नई लीक धरना, अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना..’
मुहूर्त निकलेगा तो जरूर करेंगे शादी
सिंगर ने कहा कि आकांक्षा और उनका संबंध गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से भी ऊपर है। वह बहुत प्यारी लड़की है। जब भी वह आकांक्षा से मिलते हैं तो अच्छा समय बिताते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। इसके बाद जब सिंगर से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी बहुत जरूरी है, लेकिन शादी तभी करनी चाहिए, जब समय सही आए। मीका ने कहा कि फिलहाल वह काफी व्यस्त हैं। कई शो करने हैं और काफी काम है। जब भी कोई अच्छा दिन निकलेगा, मुहूर्त निकलेगा तो शादी जरूर करेंगे। जोड़ियां भगवान बनाता है, तो जब लिखा होगा, तब शादी होनी है तो जरूर होगी।