संजय दत्त को मिली छुट्टी की अब जांच होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में अपनी सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को फर्लो नियम के तहत जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली है। लेकिन संजय दत्त की इस छुट्टी पर सवाल उठने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री राम शिंदे ने कहा है कि संजय दत्त का मिली इस छुट्टी की जांच होगी।
संजय दत्त ने इस महीने की शुरुआत में ही 14 दिन की छुट्टी के लिए कारागृह अधीक्षक को आवेदन दिया था। करीब 20 दिन की माथापच्ची के बाद मंगलवार को संजय दत्त की पैरोल की मांग को मंजूर कर लिया गया।
इससे पहले संजय दत्त को पिछले साल दिसंबर में करीब एक महीने की पैरोल मिली थी। एक साल के बाद ही कैदी पैरोल की मांग कर सकते हैं।
पहले भी मिली थी संजय दत्त को छुट्टियां
14 दिन की इस छुट्टी से पहले भी संजय दत्त को छुट्टियां मिल चुकी हैं। 16 मई 2013 से जेल में बंद संजय दत्त ने पिछले साल अक्टूबर में 28 दिन की छुट्टी ली थी। इसके बाद 21 दिसंबर 2013 को उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता की खराब सेहत के आधार पर भी छुट्टी ली थी।
इसके बाद दो बार और परोल बढ़ाई गई और इस साल मार्च में वो जेल लौटे थे। संजय दत्त को बार-बार जेल से छुट्टी दिए जाने को लेकर लगातार सवाल भी उठते रहे थे।
1993 में मुंबई ब्लास्ट में गैरकानूनी रुप से हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त पांच साल की सजा काट रहे हैं।
संजय दत्त के लिए पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग
जेल से 14 दिनों के लिए बाहर आए संजय दत्त के लिए राजू हिरानी और आमिर ने फिल्म 'पीके' की विशेष स्क्रीनिंग रखी। फिल्म में 'भैरोसिंह' का किरदार निभाने वाले संजय अपने पूरे परिवार के साथ ये फिल्म देखने पहुंचे।
दत्त ने कहा कि राजू हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा से उनका खास रिश्ता है और जब भी राजू और विनोद कोई फिल्म बनाएंगे, वह उसमें छोटे से छोटा रोल भी करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने इससे पूर्व बताया था कि संजय ने इससे पहले फिल्म का कोई अंश नहीं देखा है। वह पूरे प्रचार का हिस्सा नहीं बन पाए थे इसलिए उनके बाहर आने पर सांताक्रूज के एक प्रिव्यू थियेटर में सारे कलाकारों के साथ इस फिल्म को देखने का कार्यक्रम बनाया गया।