फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   metoo lrycist sameer speaks over anu malik

#Metoo में फंसे अनु मलिक पर गीतकार समीर ने किया बड़ा खुलासा, बताई- 'रिकॉर्डिंग रूम की एक-एक बात'

Thu, 18 Oct 2018 05:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
metoo lrycist sameer speaks over anu malik
Anu Malik - फोटो : BollywoodLife

#MeToo के तहत फंसे अनु मलिक का बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर ने पक्ष लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'गाने पर काम खत्म हो जाने के बाद अनु ने श्वेता को बुलाया और कहा कि बेटा आप कुछ गाना सुनाना चाहते हो तो सुनाओ, श्वेता ने किसी और रूम में गाने के लिए निवेदन किया, लेकिन अनु ने कहा कि यहीं गाओ समीर जी भी आपकी आवाज सुन लेंगे, श्वेता की आवाज सुनने के बाद अनु ने खूब तारीफ की और कहा कि वह जरूर अपने प्रोजेक्ट में उसे शामिल करेंगे, इसके बाद वह चली गई।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह वाकई में बहुत चौंकाने वाली बात है कि लोग बिना किसी आधार के इतना बड़ा इज्लाम लगा देते हैं। 

 

Trending Videos

metoo lrycist sameer speaks over anu malik
anu malik
बता दें कि गायिका सोना महापात्रा के बाद गायिका श्वेता पंडित ने संगीतकार अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि कैसे मलिक ने उनसे काम देने के बाद ‘किस’ की मांग की थी।  श्वेता ने लिखा कि मलिक यौन शिकारी हैं।

उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार उस वक्त किया जब वह हिंदी संगीत इंडस्ट्री में नई-नई थी।उन्होंने लिखा कि यह बात वर्ष 2001 की है। वह फिल्म मोहब्बतें से बतौर सिंगर लांच हुई थी। अनु मलिक ने उन्हें अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा, गाना गया था। 

 
विज्ञापन

metoo lrycist sameer speaks over anu malik
अन्नू मलिक

इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा। श्वेता ने लिखा कि यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त वह मात्र 15 साल की थी और स्कूल जाती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।

इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed