{"_id":"2411feb6-def2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"meet-the-girl-aamir-khan-s-son-junaid-is-dating","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस लड़की पर फिदा है आमिर का बड़ा बेटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस लड़की पर फिदा है आमिर का बड़ा बेटा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद को उसकी प्रेमिका मिल गयी है। आमिर का यह बेटा इन दिनों कॉलेज गोइंग गर्ल सोनम वर्मा पर फिदा है। इन दोनों को आजकल एक साथ कई जगह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त से हुआ उनका पहला बेटा जुनैद वाकई बड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जुनैद आमिर खान की फिल्म 'पीके' में डायरेक्टर को असिस्ट कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उससे जुड़ी दूसरी खबर ज्यादा दिलचस्प है। खबर यह है कि जुनैद को उसकी प्रेमिका मिल गयी है। जुनैद इन दिनों कॉलेज गोइंग गर्ल सोनम वर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जुनैद को कई सार्वजनिक जगहों पर सोनम के साथ देखा गया है।
विज्ञापन
सोनम मैनेजमेंट की छात्रा हैं। सुनने में आ रहा है कि दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।
हालांकि इस विषय पर न तो जुनैद की ओर से और न ही आमिर खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।