बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' अगले माह 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही 'जीरो' के मुख्य किरदार यानी मेरठ के बउआ सिंह ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। अपने मेरठिया अंदाज से वह अपने फैंस को दिवाना बना रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले पढ़ें बउआ सिंह के खास डायलॉग :-
हाल ही में फिल्म के एक गाने का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शाहरुख मेरठ का जिक्र करते दिख रहे हैं। वह अनुष्का शर्मा से मिलते हैं और कहते हैं अबे, आये हैं! जूस, रूह आफज़ा, रसना, बंटा कुछ तो पूछ लो! इसके बाद अनुष्का उन्हें ड्रिंक ऑफर करती हैं। इस पर बउआ सिंह कहते हैं 'अगर अकेली पीनी होती तो मेरठ के ठेके बुरे थे क्या..'
उधर बउआ सिंह के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो यहां भी बउआ सिंह ने धमाल मचा रखा है। 38 की उम्र में कुंवारे घूमने वाले बउआ सिंह कहते हैं, 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं। शादी भी एक बार होती है और प्यार प्यार भी एक बार ही होता है, तो शादी तो हमारी एक बार भी नहीं हुई है! और प्यार तो हमको हर हफ्ते हो जाता है।
फिल्म में बउआ सिंह शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप भी करते दिख रहे हैं। इस बारे में फैंस के सवाल पर बउआ सिंह कहते हैं कि 'असली तो हमारा ही था, हमने शाहरुख खान को गिफ्ट किया था और वैसे भी उनका तीन बार 'पलट' था और हमारा एक बार।
खास बात ये भी है कि मेरठ के बउआ सिंह इतने तेज हैं कि दुनिया-जहान की सुर्खियों पर भी उनकी नजर है हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पर दुखी होते हुए बउआ सिंह ने ट्विटर पर कहा उम्र तो आज पूरी खत्म हो गई गुड्डु दीपिका पादुकोण ने कर ली शादी। किसी बात से नाराज होकर बउआ सिंह एक अन्य ट्वीट में कहते हैं, 'तुम मिलो बेटा... बताते हैं तुमको, मेरी छर्रे वाली बंदूक याद है ना। एक आंख बची है उसके लिए दुआ करो तुम!