{"_id":"5bc5e34bbdec22696f007e77","slug":"me-too-movement-actress-says-i-am-comfortable-in-any-situation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड पर दिखा #MeToo का असर, रेप सीन से पहले एक्ट्रेस बोलीं-सबकुछ मेरी मर्जी से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड पर दिखा #MeToo का असर, रेप सीन से पहले एक्ट्रेस बोलीं-सबकुछ मेरी मर्जी से
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
दलीप ताहिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक आरोपों की बहार सामने आ गई है। इसके बाद डॉयरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर हर कोई डरा हुआ है। आपको बता दे कि बॉलीवुड में मी टू अभियान का ऐसा असर देखने को मिला कि अब सीनियर्स रेप जैसे सीन की शूटिंग कराने से पहले एक्ट्रेस से लिखित और मौखिक बयान ले रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला नेहा दुबोलिया और दलीप ताहिल का सामने आया है। आपको बता दें कि कि नेहा दुबोलिया और दिलीप ताहिल जल्द ही एक शो में साथ दिखाई देने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनों शो में फिल्माए जाने वाले रेप सीन पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
दलीप ताहिल
नेहा वीडियो में कह रही हैं कि, यह सीन मैं मेरी मर्जी से कर रही हूं। मैं इस सीन को ताहिल जी के साथ कर रही हूं और करते हुए कंफरटेबल हूं। वह कह रही हैं कि मुझे जिस तरह से सीन के बारे में बताया गया है मैं उसी तरह से उसको शूट कर रही हूं। मैं कुछ भी करने में असहमत नहीं हूं।
रेप सीन को शूट करने के बाद भी दोनों ने अपने बयान को रिकार्ड किया है। नेहा कह रही हैं कि अभी मैंने जो सीन शूट किया है वह बिल्कुल उसी तरह से हुआ जैसे मुझे बताया गया था। वह कह रही हैं कि ताहिल और प्रोडेक्शन के साथ यह मेरा पहला शूट था। मुझे सीन को शूट करते वक्त कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
रेप सीन को शूट करने के बाद भी दोनों ने अपने बयान को रिकार्ड किया है। नेहा कह रही हैं कि अभी मैंने जो सीन शूट किया है वह बिल्कुल उसी तरह से हुआ जैसे मुझे बताया गया था। वह कह रही हैं कि ताहिल और प्रोडेक्शन के साथ यह मेरा पहला शूट था। मुझे सीन को शूट करते वक्त कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
दलीप ताहिल
वहीं इस वीडियो में ताहिल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि नेहा को सीन के बारे में सब कुछ बता दिया गया है। वह इसको कहने के लिए सहमत हैं जिसके बाद हम उनके साथ शूट कर रहे हैं। सीन की शूटिंग के पहले और बाद में उनके बयान बाकायदा रिकॉर्ड किए जा गए हैं।