{"_id":"5bc850a8bdec226999176572","slug":"me-too-anu-malik-lawyer-says-shweta-pandit-is-playing-game","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"##MeToo: एक और सिंगर ने अनु मलिक को यौन शोषण में लपेटा, वकील बोले-ये साजिश है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
##MeToo: एक और सिंगर ने अनु मलिक को यौन शोषण में लपेटा, वकील बोले-ये साजिश है
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
अन्नू मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका सोना महापात्रा के बाद एक और सिंगर श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मलिक के वकील का बयान सामने आया है। वकील ज़ुल्फीकार मेमन ने कहा है, #MeToo मूवमेंट अब भारत का मूवमेंट बन गया है, इसका प्रयोग उनके क्लाइंट अनु मलिक को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
पीटीआई को दिए गए एक बयान में मलिक के वकील ज़ुल्फीकार मेमन ने कहा है, मेरे क्लाइंट पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। आरोपी महिला पूरी तरह से झूठ बोल रही है। यह एक तरह से मलिक के खिलाफ साजिश है। वकील का कहना है कि मलिक पूरी तरह से हैशटैग मी टू अभियान के साथ हैं, लेकिन जिस तरह से इसका गलत उपयोग किया जा रहा है। वह बिल्कुल भी सही नही हैं।

anu malik
म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर गायिका सोना महापात्रा के बाद गायिका श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाए हैं। श्वेता ने ट्विटर पर लिखा कि कैसे मलिक ने उनसे काम देने के बाद ‘किस’ की मांग की थी। श्वेता ने लिखा कि मलिक यौन शिकारी हैं। उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार उस वक्त किया जब वह हिंदी संगीत इंडस्ट्री में नई-नई थी। बात वर्ष 2001 की है। वह फिल्म मोहब्बतें से बतौर सिंगर लांच हुई थी।
अनु मलिक ने उन्हें अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा, गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा। श्वेता ने लिखा कि यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त वह मात्र 15 साल की थी और स्कूल जाती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।

गायिका ने लिखा कि इतना ही नहीं अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही। उन्हें यकीन है कि अनु मलिक ने कई का शोषण किया गया होगा। वह उनसे भी सामने आकर अपनी कहानी साझा करने की अपील करती हैं।