फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Masaba Talks About Mom Neena Gupta Career Says She Was Told you Will Never be a Lead Actress

Neena Gupta: बेटी मसाबा ने की मां नीना गुप्ता के करियर पर बात, बोलीं- इस वजह से मां को नहीं मिले लीड रोल

Sun, 25 Dec 2022 06:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

मसाबा ने कहा कि उनकी मां नीना गुप्ता को यह तक कह दिया गया था कि अगर वह कुंदन शाह की फिल्म 'जाने भी दो यारो' में काम करती हैं तो उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Masaba Talks About Mom Neena Gupta Career Says She Was Told you Will Never be a Lead Actress
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। वह 63 वर्ष की उम्र में भी सिनेमा में एक्टिव हैं और दमदार रोल अदा कर रही हैं। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं हो रहे थे। हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने यह बात कही है। मसाबा ने एक मीडिया बातचीत के दौरान नीना गुप्ता के फिल्मी करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान मसाबा ने कहा कि उनकी मां को यह तक कह दिया गया था कि वह कभी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाएंगी। आखिर ऐसा क्या हुआ था, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


बता दें कि एक फैशन डिजाइनर के रूप में पहचान बनाने के बाद मसाबा अब अपनी मां नीना गुप्ता के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। वह भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। मसाबा ने कहा कि उन्हें अपनी मां के टीवी और फिल्म यात्रा को देखकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की प्रेरणा मिली। मसाबा ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी मां के करियर के दोनों पक्ष देखे हैं। एक वह दौर था जब युवा उम्र में उन्हें रोल नहीं मिल रहे थे और अब ऐसा दौर है जब 60 वर्ष की उम्र में उन्हें बेशुमार सफलता मिली है।
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाबा ने कहा कि उनकी मां नीना गुप्ता को यह तक कह दिया गया था कि अगर वह कुंदन शाह की फिल्म 'जाने भी दो यारो' में काम करती हैं तो उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिलेंगे। बता दें कि 'जाने भी दो यारो' में नीना ने पंकज कपूर की सेक्रेटरी प्रिया का रोल अदा किया। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीना ने कहा, 'मां ने मुझे बताया था कि जब उन्होंने 'जाने भी दो यारो' के लिए हां कहा तो हर कोई कह रहा था, 'अगर तुम इस फिल्म में यह रोल करोगी तो कभी लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाओगी।' और यह बात सच भी हुई। मेरे ख्याल से 'बधाई हो' मां की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने 60 की उम्र में लीड रोल किया।'
Tunisha Sharma: 10 दिन बाद अपने जन्मदिन पर पार्टी की प्लानिंग कर रही थीं तुनिशा, को-स्टार संग आखिरी चैट वायरल

मसाबा ने खुद को लेकर भी बात की और कहा कि उन्हें ऑडिशन देने में कोई दिक्कत नहीं, बल्कि वह इसे एंजॉय करती हैं। उन्होंने कहा, 'हां, मैं ऑडिशन दूंगी, क्योंकि मैं बहुत कुछ करना चाहती हूं। आपको बता दें कि मसाबा और नीना गुप्ता नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मसाबा मसाबा' में साथ नजर आ चुकी हैं।
Main Atal Hoon: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed