फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal

Main Atal Hoon: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 25 Dec 2022 03:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Dec 2022 03:18 PM IST
सार

अटल बिहारी वाजपेयी के 98वें जन्मदिवस पर उनकी जीवनी पर बनने जा रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की पहली झलक देखने को मिली है। अटल वाजपेयी से पहले भी देश के कई प्रधानमंत्रियों पर फिल्में बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
प्रधानमंत्रियों पर बनी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अब बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है। कई राजनेताओं पर फिल्में बन चुकी हैं। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 98वें जन्मदिवस पर देश-विदेश में लोग याद कर रहे हैं। इसी मौके पर उनकी जीवनी पर बनने जा रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की पहली झलक देखने को मिली है। फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। अटल वाजपेयी से पहले भी देश के कई प्रधानमंत्रियों पर फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं कि अब तक भारत के किन-किन प्रधानमंत्रियों पर फिल्म बनी हैं और किन पर फिल्म बनने वाली है।

विज्ञापन

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
अटल बिहारी वायपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अटल बिहार बाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन, एक प्रतिष्ठित कवि होने और लोकप्रिय जन नेता होने की छवि को दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा। उत्कर्ष नैथानी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। इस फिल्म पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव काम शुरू कर चुके हैं। विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली की टीम इस फिल्म को बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (पोस्टर)

पीएम नरेंद्र मोदी
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी जीवन पर आधारित फिल्म बनी है। साल 2019 में पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार अदा किया था।

विज्ञापन

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू
जवाहर लाल नेहरू पर एक अमेरिकन डायरेक्टर ने 'अ डे इन द लाइफ ऑफ प्राइम मिनिस्टर नेहरू' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसके लिए फिल्म बनाने वाले ने नेहरू के साथ ब्रेकफास्ट से डिनर तक पूरा दिन बिताया था। डॉक्यूमेंट्री में जवाहर लाल नेहरू को नॉर्थ ईस्ट के नक्शे को लेकर विदेश सचिव और अन्य अधिकारियों से बातचीत करते दिखाया गया है।

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और अपनी सादगी के लिए बेहद लोकप्रिय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी फिल्म बनी है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' 12 अप्रैल को रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि लाल बहादुर शास्त्री के ताशकंद समझौता साइन करने के 24 घंटे के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी और इसके पीछे के कारण पर अब तक रहस्य बना हुआ है।

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : facebook

इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी पर कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें 1975 में आई फिल्म आंधी, 1977 में किस्सा कुर्सी का, 2005 में आई अमु, 2016 में आई अक्टूबर, 2017 में आई इंदु सरकार शामिल हैं।

Main Atal Hoon film based on PM narendra modi atal bihari vajpayee indira gandhi manmohan singh jawahar lal
राजीव गांधी - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी
राजीव गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म तो अब तक नहीं बनी है, लेकिन 2013 में आई 'मद्रास कैफे' में उनके प्रधानमंत्री होने के समय का जिक्र है। इस फिल्म में श्रीलंका के गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और राजीव की हत्या के समय को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed