फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 director Abhiraj Minawala shares update on fourth instalment of the franchise YRF Rani Mukerji Film

क्या जल्द बनने वाली है रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 4'? निर्देशक अभिराज मीनावाला ने चौथी किस्त पर दिया अपडेट

Tue, 17 Feb 2026 09:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Feb 2026 09:06 PM IST
सार

Mardaani 4 Update: फिल्म 'मर्दानी 3' बीते महीने रिलीज हुई है। इस फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की इस लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की चौथी किस्त पर बात की।

विज्ञापन
Mardaani 3 director Abhiraj Minawala shares update on fourth instalment of the franchise YRF Rani Mukerji Film
अभिराज मीनावाला-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'मर्दानी 3' के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने 'मर्दानी 3' के साथ अपने सफर और इस फ्रेंचाईजी के चौथे पार्ट को लेकर बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीम शिवानी शिवाजी रॉय के सफर को जारी रखने के लिए तैयार है। हालांकि, चौथी कड़ी का हिंट देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगला चैप्टर तभी आगे बढ़ेगा, जब फ्रेंचाईजी के लायक कहानी तैयार होगी।

विज्ञापन


'मर्दानी 4' बननी चाहिए, लेकिन...
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 'मर्दानी 4' बननी चाहिए। और, भी फिल्में बननी चाहिए। 'मर्दानी'  और 'मर्दानी 2' ने हमें 'मर्दानी 3' बनाने के लिए हिम्मत दी। लेकिन हां, अगर आप 'मर्दानी 2' देखें, जो 2019 में आई थी और तीसरा पार्ट अब 2026 में है। इसमें जरूरी बात यह है कि मुझे लगता है कि 'मर्दानी 4' तभी बननी चाहिए, जब हमारे पास सही स्क्रिप्ट, सही कहानी हो'।
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स के साथ पुराना है अभिराज मीनावाला का रिश्ता
बता दें कि फिल्म 'मर्दानी 3'  में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर निडर कॉप शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की है। इस बार वे गुमशुदा बच्चों को तलाश करने और इसके पीछे काम करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने के मिशन पर निकली हैं। बता दें कि 'मर्दानी' में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की डरावनी दुनिया को दिखाया गया। 'मर्दानी 2' में एक क्रूर सीरियल अपराधी की खौफनाक कहानी पर आधारित थी। वहीं तीसरी किस्त एक और जरूरी सामाजिक मुद्दे पर है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। मीनावाला ने कहा कि उनका सफर वर्षों पहले एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर यशराज फिल्म्स के साथ शुरू हुआ था और तब से वे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में लगातार काम करके आगे बढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मर्दानी 3' की स्क्रिप्ट आई पसंद
मीनावाला ने कहा, 'मैं कई वर्षों से YRF से जुड़ा हुआ हूं। मेरा सफर असल में 'रॉकेट सिंह' से शुरू हुआ था। मैंने लंबे समय तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, लगातार एक फिल्म से दूसरी फिल्म में जाता रहा। उन्होंने कहा कि वे एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करने और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर क्रिएटिव डिस्कशन में हिस्सा लेने में शामिल थे। इस दौरान, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें 'मर्दानी 3' की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए हिम्मत दी। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्हें यह पसंद आई। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे इसे 100 परसेंट बनाना है। कहानी ने मुझे अलग लेवल पर कनेक्ट किया। इसने मुझे न सिर्फ एक डायरेक्टर के तौर पर, बल्कि एक पिता के तौर पर भी छुआ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed