Pawankhind: साउथ के बाद अब बिग स्क्रीन्स पर मराठी सिनेमा की धूम, पावनखिंड ने किया धमाकेदार आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की सफलता के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें दमदार स्क्रिप्ट, स्क्रीन प्ले, एक्टिंग स्किल्स शामिल है। अगर किसी फिल्म में यह सब है तो उसे दर्शकों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। फिर चाहे वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से हो या किसी और इंडस्ट्री से। उदाहरण के तौर पर हम साउथ की हिट होती फिल्मों को ले सकते हैं। साउथ की पुष्पा, बाहुबली और केजीएफ जेसी फिल्मों के बाद अब बिग स्क्रीन्स पर मराठी फिल्में अपनी छाप छोड़ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'पावनखिंड' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है और इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है।
पावनखिंड की कहानी
यह फिल्म मराठा वॉरियर बाजी प्रभु देशपांडे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज को सिद्धि जौहर से छुड़ाने के लिए मराठा सेनानी के युद्ध को दिखाया गया है। वीर शिवाजी महाराज को जौहर के चंगुल से छुड़ाने के लिए कैसे वॉरियर बाजी प्रभु मराठा सैनिकों को संभालते हैं वो देखने के काबिल है। यह फिल्म मराठा शूरवीरों के बलिदान और पराक्रम की कहानी को बखूबी दिखाती है।
मराठी फिल्म की धमाकेदार शुरुआत
पावनखिंड बीती 18 फरवरी को बिग स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। रिलीज के केवल तीन दिनों बाद ही इस फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.5 करोड़ कमाई की। अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई कर डाली है। बॉलीवुड के गलियारों में यह खबर भी जोरों पर है कि यह फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' को भी तगड़ा कॉम्पिटिशन दे सकती है।
ऐतिहासिक है फिल्म
यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो दिगपाल लांजेकर के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में पावनखिंड की लड़ाई दिखाई गई है। चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी, अजय पुरकर, समीर धर्मधिकारी जैसे सितारे इसकी स्टार कास्ट में शामिल हैं। इसके सितारों की एक्टिंग स्किल्स की काफी तारीफ भी हो रही है। तो अगर आप एक राष्ट्रभक्ति से सराबोर फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को मिस न करें।