फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi film actress Lalan Sarang passed away

मशहूर अभिनेत्री लालन सारंग का निधन, फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Fri, 09 Nov 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Marathi film actress Lalan Sarang passed away
Lalan Sarang - फोटो : HT
मराठी फिल्मों और रंगमंच पर अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री लालन सारंग का निधन हो गया है। लालन मराठी फिल्मों और नाटक का काफी बड़ा नाम थीं। परिवारवालों से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन उम्र संबंधित बीमारियां के चलते हुआ। वह 79 साल की थीं। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से उनके खराब स्वास्थ्य का इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


लालन सारंग का जन्म 26 दिसबंर साल 1938 में एक सामन्य परिवार में हुआ था। कला और रंगमंच से परिवार का दूर तक संबंध न होने के बावजूद लालन सारंग ने काफी नाम कमाया। वह स्कूल और कॉलेज से ही नाटक में भाग लेने लगी थीं। यहां उन्होंने अपनी अंदर के अभिनय की कला को निखारा। बताया जा रहा है कि मराठी फिल्मों और नाटकों में लालन सारंग नेगेटिव किरदार के लिए जानी जाती थीं। उन्हें असली पहचान नाकट 'सखाराम बांधने' से मिली। इस नाटक को मशूहर लेखक विजय तेंदुलकर ने लिखा था। 
विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह है कि फिल्मों और नाटकों में लालन सारंग का अभिनय इतना वास्तविक होता था कि एक समय लोग उनसे सच में नफरत करने लगे थे। परदे पर अपने किरदार की वजह उन्होंने दर्शकों की काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। अभिनेय के अलावा लालन सारंग एक अच्छी लेखिका भी थीं। उन्होंने नाटकांमागील, नायक एमआई और माझ्या भूमिका जैसी कई किताबें भी लिखीं। जिन्हें पाठकों ने काफी पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed