{"_id":"62bf61485e20a27b496a256f","slug":"marathi-actor-alleges-molestation-in-jail-she-was-arrested-allegedly-sharing-an-objectionable-post-against-a-senior-politician","type":"story","status":"publish","title_hn":"Molestation: मराठी अभिनेत्री ने लगाया जेल में छेड़छाड़ का आरोप, विवादित फेसबुक पोस्ट के मामले में हुई थी गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Molestation: मराठी अभिनेत्री ने लगाया जेल में छेड़छाड़ का आरोप, विवादित फेसबुक पोस्ट के मामले में हुई थी गिरफ्तार
Sat, 02 Jul 2022 02:58 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:58 AM IST
सार
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद होने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। एक्ट्रेस को कथित विवादित पोस्ट को आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री को हाल ही में एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री ने शुक्रवार को दावा किया कि ठाणे जिला की जेल में बंद रहने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ हुई।
विज्ञापन
विवादास्पद पोस्ट शेयर करने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि कथित विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तार होने के एक महीने से अधिक समय बाद अभिनेत्री को पिछले महीने के अंत में जमानत मिली थी। अभिनेत्री ने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि ठाणे जिला की जेल में बंद रहने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
फेसबुक पर पोस्ट की थी कविता
इसी के साथ अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया था। उनका कहना है कि उन्हें पुलिस द्वारा बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया था और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था, लेकिन फिर भी मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मराठी में एक कविता पोस्ट की थी, जिससे जाने-माने एक दिग्गज राजनेता के समर्थक नाराज हो गए थे और जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन