फिल्म 'पृथ्वीराज' में शास्त्रीय नृत्य आधारित गीत में दिखेंगी मानुषी छिल्लर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर मानती हैं कि हिंदी सिनेमा में किसी नायिका को पूरी भारतीयता के साथ प्रस्तुत करने में उसकी देहयष्टि के साथ साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में पारंगत होना बहुत मदद करता है। वह मानती हैं कि पर्दे पर एक सुंदर स्त्री तभी मोहक दिख सकती है जब वह शास्त्रीय नृत्यों की भाव भंगिमाए अपने अभिनय में पाए। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में नंबर वन की पोजीशन पर पहुंचने वाली मधुबाला से लेकर हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी तक सब किसी न किसी शास्त्रीय नृत्य की उस्ताद रही हैं।
अपनी पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' के पहले गाने की शूटिंग पूरी कर चुकी मानुषी छिल्लर एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नर्तकी है और उन्होंने मशहूर नर्तक युगल राजा-राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अमर उजाला से बातचीत में मानुषी ने खुलासा किया कि शास्त्रीय नृत्य में यह उनका शुरुआती प्रशिक्षण है, जिसने उन्हें पृथ्वीराज में आत्मविश्वास के साथ गीत का प्रदर्शन करने में मदद की। मानुषी कहती हैं, “मैं अपने माता-पिता की शुक्रगुजार हूं कि उस वक्त उन्होंने मुझपर नृत्य सीखने के लिए दबाव डाला क्योंकि आज जब मुझे इन बड़े गीतों पर नृत्य करना होता है तो मुझे बचपन की ये ट्रेनिंग बहुत काम आती है।”
बचपन की याद करते हुए मानुषी ये भी बताती है कि इन प्रशिक्षणों के चलते उन्होंने काफी चीजें मिस की हैं। लेकिन, अब वही सब मेरे काम आ रहा है। किसी भी पेशे के लिए लगन और मेहनत को जरूरी बताते हुए मानुषी कहती हैं, “मैंने पहले जो कुछ भी सीखा था वह सब मेरे पास वापस आ गया। मेरे निर्देशक और कोरियोग्राफर मेरे प्रदर्शन से खुश थे और इस बात से मैं भी खुश थी। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे कठिन परिश्रम की सराहना करेंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे।”
दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' से पति रणवीर सिंह के साथ पहला फोटो