फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Kumar passed away actor death Reason cardiogenic shock due to acute myocardial infarction heart attack

Manoj Kumar Death Reason: किस वजह से हुआ मनोज कुमार का निधन? फरवरी से ही अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता

Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

Manoj Kumar Death Reason: अभिनेता और निर्माता मनोज कुमार का आज शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चलिए बताते हैं कि अभिनेता के निधन किस वजह से हुआ। 

विज्ञापन
Manoj Kumar passed away actor death Reason cardiogenic shock due to acute myocardial infarction heart attack
मनोज कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का आज सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी थी। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

 

मनोज कुमार के निधन की वजह
मनोज कुमार के निधन के बाद से अब ये सवाल उठ रहे हैं कि उनका निधन किस वजह से हुआ। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार के निधन का कारण कार्डियोजेनिक शॉक था, जो एक गंभीर हार्ट अटैक (हाई मायोकार्डियल इंफेक्शन) के बाद हुआ। इसके अलावा, वे पिछले कुछ महीनों से डिकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस (लिवर की गंभीर बीमारी) से भी जूझ रहे थे, जिसने उनकी सेहत को और कमजोर कर दिया था।
Manoj Kumar Death Update: अभिनेता-निर्माता मनोज कुमार का निधन, कल जुहू में होगा 'भारत कुमार' का अंतिम संस्कार 

विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को कराया गया था अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज कुमार को 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनकी हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उम्र और लंबी बीमारी ने उनके शरीर को कमजोर कर दिया था और अंततः दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
Manoj Kumar Death: अमिताभ के लिए बने मसीहा, सरकार के खिलाफ जीता केस, जानें मनोज कुमार से जुड़े पांच किस्से

विज्ञापन

मनोज कुमार के बेटे ने दी जानकारी
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया, 'पिताजी लंबे समय से बीमार थे। भगवान की कृपा से वे शांति से इस दुनिया से गए। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह होगी।' मनोज कुमार की पत्नी भी अस्वस्थ हैं और परिवार कुछ रिश्तेदारों के विदेश से लौटने का इंतजार कर रहा है। वहीं, परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'हम अपने प्रिय मनोज कुमार अंकल के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके निवास से पवन हंस श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।'
Manoj Kumar Death: शहीद से उपकार तक, इन फिल्मों ने मनोज कुमार को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed