Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को बात-बात पर आता था गुस्सा, अभिनेता ने अपने शॉर्ट टेंपर पर ऐसे पाया काबू
मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले उन्हें बहुत गुस्सा आता था। फिर, बाद में उन्होंने इस पर काबू पाने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्मों के साथ-साथ अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार अदाकारी जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'गुलमोहर' ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा। मनोज भले ही सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हो, लेकिन आज भी वह बेहद साधारण तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने गुस्से को लेकर बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने गुस्से पर काबू कैसे पाया।
गुस्से पर क्या बोले एक्टर
इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं शॉर्ट टेंपर हूं। मैं जिस तरह के बैकग्राउंड में बढ़ा हुआ था, मैं सबसे बड़ा बेटा था। 5-6 भाई बहनों के साथ सबसे बड़े बेटे के तौर पर यह बिल्कुल पिता जैसा बना देता है। बेटा चाहे 12 साल का हो, उसे जिम्मेदारियों का बोझ उठाना ही पड़ता है, चाहे उसे उन जिम्मेदारियों का एहसास कराया जाए या नहीं। वह निरीक्षण करता है और खुद समझता है। साथ ही चीजों को हासिल करने में समझदारी दिखाता है। उस समय गुस्सा मेरा बहुत स्ट्रांग इमोशन हुआ करता था। पिछले कुछ साल में इसमें कमी आई है।
Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना
नेगेटिव रोल करने पर साझा किए विचार
अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत में नकारात्मक भूमिकाएं करने पर भी बात की और कहा कि यह सब आकस्मिक था। उन्होंने कहा कि जब मैं मुंबई गया तो मैं वहां खलनायक बनने नहीं गया था। मैं उस प्रोजेक्ट में एक अच्छा और सम्मानजनक रोल चाहता था, जिसमें मैं अपना काम दिखा सकूं। मैंने पहले 10 साल तक दिल्ली में थिएटर किया था और जब आप मुंबई आते हैं और निर्माता और निर्देशकों के दरवाजे खटखटाना शुरू करते हैं तो आपसे कोई नहीं पूछता कि आपने क्या किया है या आपने कितने समय के लिए थिएटर किया है।
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन? जानें वायरल रिपोर्ट का पूरा सच
अभिनेता का करियर
बात करें अभिनेता के फिल्मी करियर के बारे में तो हाल ही में वह शर्मीला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' में नजर आए थे। अब वह अपनी हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन 3' के साथ लौटेंगे। इसके साथ ही अभिनेता 'डिस्पैच' और 'जोरम' में भी दिखाई देंगे।
Akanksha Dubey: विदेश भागने की फिराक में हैं आकांक्षा केस के आरोपी समर सिंह? यूपी पुलिस ने बनाई यह नई रणनीति