फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan will not be a part of Aashiqui 3 Know the whole truth of the viral report

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन? जानें वायरल रिपोर्ट का पूरा सच

Fri, 31 Mar 2023 03:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 31 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

'आशिकी 3'  से कार्तिक आर्यन के हाथ पीछे खींचने की रिपोर्ट सामने आई, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। वहीं, अब इस खबर का सच भी सामने आ गया है। 
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan will not be a part of Aashiqui 3 Know the whole truth of the viral report
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से एक्टिंग डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने चंद सालों के अंदर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टर ने कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर तीनों जॉनर की फिल्में कर खुद को साबित किया है। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज मूवी 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब एक्टर के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों पर नजरें गड़ाए हुए हैं, जिनमें एक बड़ा नाम 'आशिकी 3' का है। बीते दिन इस मूवी को लेकर रिपोर्ट आई कि कार्तिक आर्यन ने इसे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट का सच क्या है आइए जान लेते हैं।  

विज्ञापन

'आशिकी 3' से कटा कार्तिक आर्यन का पत्ता!

गौरतलब हो कि 'आशिकी 3' अपने अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। साथ ही यह मूवी अनुराग बसु और कार्तिक के बीच पहला सहयोग होने जा रही है। 'आशिकी' फ्रेंचाइजी के अपडेट पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी बीच हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कार्तिक ने 'आशिकी 3' से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कार्तिक के फैंस बेहद निराश हैं। 

विज्ञापन


कार्तिक आर्यन के साथ ऑन स्क्रीन 'आशिकी' करना चाहती हैं राशि खन्ना, वजह का भी किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल रिपोर्ट महज अफवाह 

हालांकि, एक मीडिया संस्थान ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया है। प्रकाशन ने एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा, 'आशिकी 3 पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। यह एक विशाल ब्रांड है, एक विशाल फ्रैंचाइजी है। इसलिए, इसके फ्लोर पर जाने से पहले इस पर काफी समय बिताना तय है। वहीं, कार्तिक इसे क्यों छोड़ेंगे? उन्होंने न केवल मेकर्स के साथ परियोजना की पुष्टि की है बल्कि इसके बारे में सार्वजनिक डोमेन में भी बात की है।'

'आशिकी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर 'आशिकी 3' का मोशन पोस्टर साझा करते हुए इससे जुड़ने की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम...आशिकी 3।' अनुराग बसु के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट।' जानकारी के लिए ये भी बताते चलें कि 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1990 में लीड एक्टर अनु अग्रवाल और राहुल रॉय के साथ हुई थी। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था, जबकि टी-सीरीज ने इसे बैंकरोल किया था। उसके बाद, मोहित सूरी ने 2013 की फिल्म 'आशिकी 2' के लिए निर्देशक की भूमिका निभाई, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed