फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee talks About his career says I he was forced to do filthy films to keep his home running

Manoj Bajpayee: बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफर ठुकरा देते थे मनोज बाजपेयी, खुद बताई वजह

Wed, 05 Apr 2023 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 09:06 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee talks About his career says I he was forced to do filthy films to keep his home running
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के प्रतिभाली एक्टर्स में शुमार हैं। वर्ष 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में उन्होंने भीखू म्हात्रे का रोल इतने शानदार अंदाज में निभाया कि इसके बाद वह रातोंरात स्टार बन गए। मगर, राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' से पहले का वक्त मनोज बाजपेयी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। हाल ही में खुद उन्होंने इस बारे में बात की। मनोज बाजपेयी का कहना है कि एक अच्छा किरदार ढूंढने में उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन


मिलते थे खूब ऑफर
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि उनके पास कई प्रोड्यूसर्स अच्छी-खासी फीस के साथ ऑफर लेकर आते थे। लेकिन, वह रोल पसंद न आने पर इनकार कर दिया करते। एक्टर का कहना है कि बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स को मना करके उन्होंने इंडस्ट्री में कई दुश्मन बनाए। 
विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर इस दिन होगा आउट!
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकार करना था मुश्किल
एक्टर के मुताबिक, 'मुझे अहसास हुआ कि वे मुझसे जो कराना चाहते हैं मैं वह करना ही नहीं चाहता। जितने भी ऑफर मिल रहे थे, उनमें मैं फिट नहीं हो पा रहा था। लेकिन, हां उनके लिए पैसा अच्छा मिल रहा था। मेरे पास पैसे नहीं थे और काम भी नहीं था। खास बात कि बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स आ रहे थे। उन्हें मना करना मेरे लिए मुश्किल काम था। वह ऐसा वक्त था जब अहंकार बहुत बड़ा था। लोग बड़ी आसानी से नाराज हो जाते थे। और अपने हर इनकार के साथ मैं इंडस्ट्री में और अधिक दुश्मन बना रहा था।'
Shraddha Arya: स्टंट करते हुए घायल हुईं 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता', श्रद्धा ने तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट

हो गए रेस से बाहर?
बातचीत के दौरान मनोज ने कहा कि 'पिंजर' और '1971' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें काफी घुटन महसूस हुई। साथ ही एक्टर ने कहा कि सिर्फ घर चलाते रहने के लिए उन्हें खराब फिल्में करने के लिए भी मजबूर किया गया। मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि जब उन्हें काम मिलना शुरू हुआ तो उन्हें महसूस हुआ कि उसी दौरान इरफान खान और के के मेनन जैसी एक्टर्स आए जो कि मेकर्स की पहली पसंद बने। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'तब मेरे पास कोई काम नहीं था, मैं रेस से बाहर था।'
Malaika Arora: इतने साल बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर खुलकर बोलीं मलाइका, कहा- मेरी डिमांड उतनी नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed