फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan and Amitabh Bachchan remember to director Sanjay Gupta after his death

संजय गुप्ता: 'एक फिल्म काफी नहीं थी', 'काबिल' के निर्देशक को याद करके भावुक हुए ऋतिक, अमिताभ ने लिखी यह बात

Sun, 01 Nov 2026 07:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Nov 2026 07:53 AM IST
सार

  • Sanjay Gupta: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का शनिवार को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया।
  • उन्हें बॉलीवुड के कई सितारों ने श्रद्धांजलि दी है और अंतिम विदाई दी है।
  • ऋतिक रोशन ने 'काबिल' में उनके योगदान के लिए आभार जताया। अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कविता लिखी।

विज्ञापन
hrithik roshan and Amitabh Bachchan remember to director Sanjay Gupta after his death
अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में गम की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स ने निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है। इस कड़ी में अब ऋतिक रोशन और अमिताभ का भी नाम जुड़ गया है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता ने निर्देशक के साथ हिट फिल्म 'काबिल' में एक साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म में संजय के योगदान के लिए आभार जताय है। वहीं अमिताभ बच्चन ने निर्देशक की याद में कविता लिखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऋतिक की पोस्ट में क्या है?
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'संजय, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। तुम्हारे साथ सिर्फ एक फिल्म काफी नहीं थी। मैं हमारे साथ बिताए समय को हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगा। तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून और तुम्हारे अंदर का वो बच्चा जो किसी अच्छे विचार के आते ही खिल उठता था। हमें अभी और भी बहुत कुछ साथ करना था। यह बहुत जल्दी हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

hrithik roshan and Amitabh Bachchan remember to director Sanjay Gupta after his death
संजय गुप्ता, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक ने जताया निर्देशक का आभार
ऋतिक ने आगे लिखा 'दोस्त, मैं तुम्हें हमेशा बहुत आभार के साथ याद रखूंगा। काश मैंने तुम्हें और कसकर गले लगाया होता और 'काबिल' के जरिए मुझे जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया अदा किया होता। कोई कभी पूरी तरह नहीं जान पाएगा कि तुमने उस फिल्म को अपना कितना कुछ दिया था। मेरा दिल टूट गया है, यह बहुत जल्दी हो गया। ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे दोस्त।'
विज्ञापन

संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने भी निर्देशक संजय गुप्ता को याद किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा 'एक मित्र, एक  सहपाठी, एक कलाकार और कला  का पुजारी इतनी कम उम्र में चला गया! समझ में ही नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो रहा है।'

hrithik roshan and Amitabh Bachchan remember to director Sanjay Gupta after his death
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने लिखी कविता 
अभिनेता ने संजय गुप्ता की याद में एक कविता लिखी है। जो इस तरह है।
'छिन रहे हैं अपने  दिलों से  हमारे जगत के सब साथी, क्या दोष किया है इन्होंने, जो दशा कहलाती।
कहते हैं लोग की सौर मंडल के प्रबल नीच हो गए हैं, सारे एक साथ।
अब तो दया करो, जो बरसते हैं हम पर, है ये भी कोई बात।
अपने-अपने घरों में शीघ्र अलग होकर बैठें।
जरा अलग बैठ के हम सब को भी तो ऐंठें।'

कैसे हुआ निर्देशक का निधन?
  • बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता को शनिवार को मुंबई में अंतिम विदाई दी गई। 
  • इस दौरान अभिषेक बच्चन और राकेश रोशन समेत हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।
  • 'आतिश', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'मुंबई सागा', 'जंग' और 'कांटे' जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का शनिवार सुबह मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। 
  • उन्हें सिर में चोट लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed