दिलजीत दोसांझ: 'मुद्दई लाख बुरा चाहे...', सिंगर ने दिखाई दिल्ली कॉन्सर्ट की झलकियां; फैंस को लेकर कही ये बात
- Diljit Dosanjh: अभिनेता-सिंगर का 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ।
- उन्होंने दिल्ली के फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।
- इसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। फैंस इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सिंगर ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें कई शानदार तस्वीरें हैं। तस्वीरों में वह खुद में डूबे हुए परफॉर्म कर रहे हैं। डांस कर रहे हैं। बच्चों के साथ खेल रहे हैं। फैंस का स्वागत कर रहे हैं। अपना स्वैग दिखा रहे हैं।
संजय गुप्ता: ऋतिक ने 'काबिल' में योगदान के लिए जताया आभार; निर्देशक को याद करके भावुक हुए अमिताभ बच्चन
पोस्ट शेयर करते हुए पंजाबी गायक ने इसके कैप्शन में लिखा 'दिल्ली के फैंस आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप हमेशा सपोर्ट करते हो। इंडिया टूर जब भी शुरू होगा, यहीं से शुरू होगा। वो कहते हैं ना 'मुद्दई लाख बुरा चाहें तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।''
दिलजीत की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'दिलजीत जी आपने दिल जीत लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा 'यह सिंह बहुत स्टाइलिश है।' तीसरे यूजर ने लिखा 'पा जी दिल्ली में इतना अच्छा कॉन्सर्ट करने के लिए धन्यवाद।' चौथे यूजर ने लिखा 'बिना किसी शक के मैं कहता हूं कि आप भारत के सबसे बड़े स्टार हैं।'
- बता दें कि सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन में एलान किया था कि भारत में कॉन्सर्ट होगा।
- अब 'ऑरा इंडिया टूर' दिल्ली से शुरू हो चुका है।
- इसके तहत दिलजीत के कॉन्सर्ट इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और लखनऊ में होंगे।
- यह टूर छह हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होंगे।