फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Pooja hegde Film Kisi ka bhai kisi ki jaan trailer will out on this Date see Details here

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर इस दिन होगा आउट!

Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को आउट हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Salman Khan Pooja hegde Film Kisi ka bhai kisi ki jaan trailer will out on this Date see Details here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। दबंग खान के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इस फिल्म के चार गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tanisha Kuppanda: यूट्यूबर ने इंटरव्यू में पूछा अश्लील फिल्मों से जुड़ा सवाल, एक्ट्रेस तनीषा ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन

इस दिन आएगा ट्रेलर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को आउट हो सकता है। हालांकि, सलमान या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि हाल ही में सलमान की फिल्म का नया गाना येंतम्मा रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने में भाईजान के साथ वेंकटेश और राम चरण भी लुंगी डांस करते नजर आए हैं। फैंस को अपने फेवरेट सितारे का यह अंदाज काफी पसंद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: 'बागी 2' में विलेन क्यों बने थे मनोज बाजपेयी, इतने साल बाद अभिनेता ने किया खुलासा
ये कलाकार भी आएंगे नजर

किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। इस फिल्म में एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से  लेकर वह सबकुछ है जो सलमान खान की फिल्मों में होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यशराज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed