Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलजीत दोसांझ: 'मुद्दई लाख बुरा चाहे...', सिंगर ने दिखाई दिल्ली कॉन्सर्ट की झलकियां; फैंस को लेकर कही ये बात

Sun, 01 Nov 2026 08:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

  • Diljit Dosanjh: अभिनेता-सिंगर का 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ।
  • उन्होंने दिल्ली के फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।
  • इसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। फैंस इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh thanks to delhi fans for support his aura India tour 2026 concert
दिलीजत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली से अपना 'ऑरा इंडिया टूर' शुरू कर दिया है। इस टूर के तहत उनका सबसे पहला कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ जमा हुई। यहां कई खूबसूरत पल देखने को मिले। दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ एक पोस्ट लिखी है।
Trending Videos
Diljit Dosanjh thanks to delhi fans for support his aura India tour 2026 concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत की पोस्ट में क्या है?
सिंगर ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें कई शानदार तस्वीरें हैं। तस्वीरों में वह खुद में डूबे हुए परफॉर्म कर रहे हैं। डांस कर रहे हैं। बच्चों के साथ खेल रहे हैं। फैंस का स्वागत कर रहे हैं। अपना स्वैग दिखा रहे हैं।

संजय गुप्ता: ऋतिक ने 'काबिल' में योगदान के लिए जताया आभार; निर्देशक को याद करके भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Diljit Dosanjh thanks to delhi fans for support his aura India tour 2026 concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत ने लिखी शायरी
पोस्ट शेयर करते हुए पंजाबी गायक ने इसके कैप्शन में लिखा 'दिल्ली के फैंस आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप हमेशा सपोर्ट करते हो। इंडिया टूर जब भी शुरू होगा, यहीं से शुरू होगा। वो कहते हैं ना 'मुद्दई लाख बुरा चाहें तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh thanks to delhi fans for support his aura India tour 2026 concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
यूजर्स ने की दिलजीत की तारीफ
दिलजीत की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'दिलजीत जी आपने दिल जीत लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा 'यह सिंह बहुत स्टाइलिश है।' तीसरे यूजर ने लिखा 'पा जी दिल्ली में इतना अच्छा कॉन्सर्ट करने के लिए धन्यवाद।' चौथे यूजर ने लिखा 'बिना किसी शक के मैं कहता हूं कि आप भारत के सबसे बड़े स्टार हैं।'
विज्ञापन
Diljit Dosanjh thanks to delhi fans for support his aura India tour 2026 concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कहां-कहां होंगे दिलजीत के कॉन्सर्ट?
  • बता दें कि सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन में एलान किया था कि भारत में कॉन्सर्ट होगा।
  • अब 'ऑरा इंडिया टूर' दिल्ली से शुरू हो चुका है। 
  • इसके तहत दिलजीत के कॉन्सर्ट इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और लखनऊ में होंगे।
  • यह टूर छह हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed