फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee mentor Barry Godfray John received Padma Shri Award Moment of immense pride and gratitude

Manoj Bajpayee: 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु...', मनोज के गुरु बैरी जॉन को मिला पद्मश्री, एक्टर ने जताई खुशी

Wed, 28 May 2025 07:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 28 May 2025 07:25 PM IST
सार

Barry Godfray John Recived Padma Shri Award: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के गुरु बैरी गॉडफ्रे जॉन को आज फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee mentor Barry Godfray John received Padma Shri Award Moment of immense pride and gratitude
मनोज बाजपेयी के गुरु बैरी को मिला पद्मश्री - फोटो : ANI, इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

विस्तार

मनोज बाजपेयी ने आज सोशल मीडिया पर अपने गुरु बैरी गॉडफ्रे जॉन को मिले पद्मश्री अवॉर्ड को लेकर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। बैरी को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया है। 
विज्ञापन

मनोज का इंस्टाग्राम पोस्ट
मनोज ने आज ANI का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर खुशी जताई है कि उनके गुरु बैरी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मनोज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ मेरे गुरु, बैरी जॉन, मेरे मार्गदर्शक प्रकाश! वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझमें क्षमता देखी, मुझ पर जिम्मेदारियों का भरोसा जताया जिसने मेरे सफक को आकार दिया। आज मैं जो कुछ भी हूं उसकी आधारशिला मुझ पर उनका अटूट विश्वास है। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होते देखना बेहद गर्व और कृतज्ञता का क्षण है, यह सम्मान वास्तव में योग्य है @itsbarryjohn #बैरीजॉन'

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं बैरी गॉडफ्रे जॉन
ब्रिटेन में जन्मे बैरी गॉडफ्रे जॉन को भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। बैरी थियेटर और फिल्म जगत का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कई एक्टर्स को अभिनय सिखाया है। बैरी ने 1977 से 1980 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में युवाओं को अभिनय सिखाया। वे NSD की थिएटर इन एजुकेशन कंपनी के संस्थापक-निदेशक भी थे। इसके बाद उन्होंने 'शतरंज के खिलाड़ी' और 'किस्सा कुर्सी का' फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1982 की 'गांधी' फिल्म में पुलिस अधीक्षक की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने शहीद उधम सिंह, तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: पवन कल्याण की 'OG' की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed