{"_id":"5e01c3828ebc3e87a7628747","slug":"manoj-bajpayee-diljit-dosanjh-and-fatima-sana-sheikh-will-seen-in-suraj-pe-mangal-bhari-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी को मिला ये दमदार रोल, आमिर की हीरोइन के साथ जमाएंगे अनोखा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी को मिला ये दमदार रोल, आमिर की हीरोइन के साथ जमाएंगे अनोखा किस्सा
Tue, 24 Dec 2019 01:21 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: anand anand
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Suraj Pe Mangal Bhari
- फोटो : social media
अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री फातिमा सना शेख पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। कलाकारों की यह तिकड़ी कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिखेगी। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू होगी। इस फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस फिल्म के बारे में अभिषेक शर्मा ने बताया, 'सूरज पे मंगल भारी एक खास तरह की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जो अपने मजेदार किरदारों से लोगों को हंसाती नजर आएगी। फिल्म की कहानी 1990 के दशक पर आधारित है जब सोशल मीडिया और मोबाइल फोन नहीं होते थे। मुझे यकीन है कि दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ हम एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म बना पाएंगे। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी को शुरू होगी और मार्च मध्य तक खत्म हो जाएगी। फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।'
विज्ञापन
2020 ki sabse खरी भविष्यवाणी! आपकी मनोरंजक सेवा aur जनहित में जारी। अब पड़ेगा #SurajPeMangalBhari! With the very talented @diljitdosanjh and #fattysanashaikh. A @ZeeStudios_ production, directed by #AbhishekSharma. Film goes on floor on January 6, 2020. @shariqpatel @abhishekv_77 pic.twitter.com/iJeisr0wgv
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) 24 December 2019
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी की बात करें वह पिछली दफा वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आए थे। वह आगे फिल्म 'ढाका' में दिखेंगे। वहीं दिलजीत पिछली बार हिंदी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में नजर आए थे वहीं वह आने वाले दिनों में फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगे। फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। फातिमा की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान रही है जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आईं।
पढ़ें: कंगना ने प्रदर्शनकारियों को दिया 'सोर लूजर' का तमगा, नागरिकता कानून का किया समर्थन