{"_id":"9dba0cb4-d10e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"manna-dey-hospitalised-critical-but-stable-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्ना डे की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मन्ना डे की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
बंगलूरू
Updated Sun, 09 Jun 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध गायक मन्ना डे को सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य खराब होने पर 94 वर्षीय गायक को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ हफ्तों से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।
नारायण हृदयालय के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मन्ना डे की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। कोलकाता में जन्मे मन्ना डे वर्तमान में बंगलूरू में रह रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार पद्म विभूषण मन्ना डे को अपनी दिवंगत पत्नी की याद में गाने रिकॉर्ड करने थे लेकिन इससे कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मन्ना डे ने 50 साल से अधिक वक्त मुंबई में व्यतीत किया। उन्होंने हिंदी और बांग्ला समेत कई भाषाओं में 3500 से अधिक गाने रिकॉर्ड कराए हैं। श्रोताओं के बीच वह अपने रोमांटिक, जटिल राग आधारित गानों, कव्वालियों और फास्ट ट्रैक गानों के लिए जाने जाते हैं।
साथ ही उन्होंने हिंदी और बंगाली सुपर स्टार को आवाज भी दी। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
मन्ना डे को हरफनमौला गायक के रूप में जाना जाता था क्योंकि वे शास्त्रीय, रूमानी, हल्के-फुल्के, भजन और पाश्चात्य धुनों वाले गाने गाने में माहिर थे।
मन्ना डे को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। मन्ना दा को 1971 में पद्मश्री और 2005 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। साल 2007 में उन्हें सिनेमा जगत की प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
मन्ना डे के प्रसिद्ध गानों में लागा चुनरी में दाग (दिल ही तो है), पूछो ना कैसे मैने (मेरी सूरत तेरी आंखें), ए मेरी जोहर जबीं (वक्त), रमैया वत्ता वैया (श्री 420), झूमता मौसम मस्त महीना (उजाला), मस्ती भरा है शमा (चोरी-चोरी), जिंदगी कैसी है पहेली (आनंद), ये दोस्ती (शोले) और एक चतुर नार (पड़ोसन) शामिल हैं।