Manisha Koirala: मनीषा कोइराला का खुलासा, बोलीं- रजनीकांत की 'बाबा' फ्लॉप होने के बाद नहीं मिला साउथ में काम
मनीषा ने बताया कि साल 2002 में बाबा के फ्लॉप होने का बहुत बुरा असर उनके करियर पर पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि शायद यह मेरी आखिरी बड़ी तमिल फिल्म थी।
विस्तार
मनीषा कोइराला को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रों में शामिल किया जाता है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा वह तमिल, तेलुगू भाषाओं की फिल्में भी कर चुकी हैं। साउथ की बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी सुपरहिच फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि कैसे एक फिल्म की वजह से उनका साउथ इंडस्ट्री का करियर पूरी तरह खत्म हो गया।
फ्लॉप रही थी बाबा
अपने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए मनीषा ने बताया कि साल 2002 में बाबा के फ्लॉप होने का बहुत बुरा असर उनके करियर पर पड़ा। अभिनेत्री ने कहा, ''बाबा शायद मेरी आखिरी बड़ी तमिल फिल्म थी। यह उन दिनों बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं और जब यह फ्लॉप हो गई, तो मुझे दक्षिण फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए।
यह भी पढ़ें- Adipurush New Look: रामनवमी पर सुबह सवेरे इतने बजे होंगे ‘आदिपुरुष’ के दर्शन, अष्टमी पर हुआ देवी का अधिष्ठानI was getting multiple offers from south , but once after Baba became this huge disaster i stopped getting any work. My career in south got completely finished after baba. ~ Manisha Koirala pic.twitter.com/hH11YZ9Hmi
— Viber Raja (@Viberraja) March 29, 2023
हीरामंडी में आएंगी नजर
बता दें कि रजनीकांत के जन्मदिन पर बाबा को एक बार फिर रिलीज किया गया था, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे खुशी है कि 20 साल बाद यह फिल्म हिट हो गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा को हाल ही में फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन की मां के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं।