फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha koirala supports controversial nepal map news: Here Are All Story InSide

Manisha Koirala: कालापानी-लिपुलेख मामले में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, भारतीय फैंस नाराज

Wed, 20 May 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Manisha koirala supports controversial nepal map news: Here Are All Story InSide
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत और नेपाल के बीच चल रहे सीमा विवाद में अब हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री मनीषा कोइराला (manisha koirala) भी शामिल हो गईं हैं। मनीषा ने नेपाल द्वारा कालापानी और लिपुलेख को अपने नक्शे में शामिल करने का समर्थन किया है। जिसके बाद से सोशल वॉर शुरू हो गई है। मनीषा का यह ट्वीट उनके भारतीय फैंस को अच्छा नहीं लगा और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। भारतीय फैंस का कहना है कि मनीषा ने जो शोहरत हासिल की है वह भारत ने उन्हें दी है। ऐसे में उन्हें इस मामले में भारत के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।

विज्ञापन


मनीषा ने अपने इस ट्वीट में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली का समर्थन करते हुए लिखा था- ''हमारे छोटे राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने के लिए आपका धन्यवाद। हम सभी तीन महान देशों  के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करते हैं।''
विज्ञापन

 

Manisha koirala supports controversial nepal map news: Here Are All Story InSide
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बता दें कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने अपने ट्वीट मे लिखा था- ''मंत्रिपरिषद ने अपने सात प्रांतों, 77 जिलों और 753 स्थानीय प्रशासनिक प्रभागों को दिखाते हुए देश का एक नया नक्शा प्रकाशित करने का फैसला किया है। इसमें 'लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी' भी शामिल हैं। आधिकारिक नक्शा जल्द ही देश का भूमि प्रबंधन मंत्रालय प्रकाशित करेगा।''

गौरतलब है कि मनीषा ने नेपाल का समर्थन इसलिए किया क्योंकि वह मूल रूप से नेपाल की हैं। मनीषा कोइराला के परदादा नेपाल के बड़े बिजनेसमैन थे। उन दिनों किसी बात पर नेपाल के शासक के साथ उनकी अनबन हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें सब कुछ छोड़छाड़ कर भारत आना पड़ा। मनीषा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बी.पी. कोइराला की नातिन हैं। इतना ही नहीं मनीषा के पिता भी खुद कैबिनेट मंत्री हैं।

 

Manisha koirala supports controversial nepal map news: Here Are All Story InSide
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सौदागर से शुरू हुआ फिल्मी सफर

मनीषा के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म सौदागर से हुई थी। इस फिल्म को सुभाष घई ने निर्देशित किया था। फिल्म में राज कुमार- दिलीप कुमार एक साथ बड़े परदे पर दिखाई दिए थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा मनीषा ने क्रिमिनल, बॉम्बे, अनोखा अंदाज, गुड्डू, राम शास्त्र, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी, मन, सनम, कच्चे धागे, तुलसी जैसी फिल्मों में काम किया है। मनीषा ने हिंदी सिनेमा में सफल पारी खेली है और अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। साल 2018 में मनीषा ने वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में अभिनय किया था। मनीषा ने फिल्म ‘संजू’ में भी नरगिस का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

कुछ ऐसा रहा निजी जीवन

मनीषा ने साल 2010 में अपने ब्यवॉफ्रेंड ‘सम्राट दहल’ के साथ शादी की थी। सम्राट बिजनेसमैन हैं। लेकिन दो साल बाद ही दोनों का तलाक भी हो गया। मनीषा कैंसर सर्वाइवर भी रह चुकी हैं। उन्होंने जिंदगी और कैंसर से लड़ाई पर एक किताब लिखी है, नाम है- हील्ड। मनीषा कोइराला को 42 साल की उम्र में पता चला कि उन्हें ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) है। उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराय। कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद उन्हें 2015 में कैंसर-मुक्त घोषित किया गया।

किस बात को लेकर चल रहा विवाद

दरअसल नेपाल की कैबिनेट ने एक लैंडमार्क फैसले में नेपाल का नया नक्शा जारी किया। इस नक्शे में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल की सीमा का हिस्सा दिखाया गया है। लिपुलेख नेपाल के उत्तर-पश्चिम में है। यह भारत, नेपाल और चीन की सीमा से लगता है। भारत इसे अपना हिस्सा मानता है। भारत ने लिपुलेख में करीब 5,200 मीटर रोड का उद्घाटन किया है। नेपाल का कहना है कि भारत ने संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed